- Home
- Entertainment
- Bollywood
- दामाद केएल राहुल से यहां हुई थी सुनील शेट्टी की पहली मुलाक़ात, जानिए किस बात से रह गए थे हैरान
दामाद केएल राहुल से यहां हुई थी सुनील शेट्टी की पहली मुलाक़ात, जानिए किस बात से रह गए थे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क. क्रिकेटर केएल राहुल अब बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी के दामाद हैं। उन्होंने शेट्टी की बेटी अथिया से शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केएल राहुल और सुनील शेट्टी की पहली मुलाक़ात कब हुई थी। खुद सुनील ने इस बात का खुलासा किया है।

दरअसल, सुनील शेट्टी हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। वे वहां भारत के पहले MMA रियलिटी शो 'Kumite 1 Warrior Hunt' का प्रमोशन करने गए थे।
सुनील शेट्टी ने इस दौरान बताया कि केएल राहुल से उनकी पहली मुलाक़ात 2019 में एक एयरपोर्ट पर हुई थी और वे यह जानकर हैरान रह गए थे कि क्रिकेटर उनकी बेटी अथिया को पहले से ही जानता था।
बकौल सुनील शेट्टी, "मुझे राहुल से मिलने का सौभाग्य पहली बार एक एयरपोर्ट पर प्राप्त हुआ था। मैं यह जानकर रोमांचक था कि वह मैंगलोर से है, जो कि मेरा होम टाउन है। मैं उनका बहुत बड़ा फैन था और यह देखकर खुश था कि वह बहुत अच्छा कर रहा है।"
सुनील ने आगे कहा, "जब मैंने घर आकर अथिया और मेरी पत्नी माना को यह बताया तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा। दोनों ने बस एक-दूसरे की तरफ देखा। बाद में माना मेरे पास आई और बोली कि अथिया और राहुल के बीच बात होती है।
सुनील शेट्टी के मुताबिक़, जब उन्हें पता चला कि अथिया और राहुल एक-दूसरे को जानते हैं तो वे बेहद खुश हुए। क्योंकि उन्होंने अथिया को पहले ही साउथ इंडियन लड़कों के साथ बॉन्डिंग बनाने के लिए कहा था।
वे कहते हैं, "मैं हैरान था कि अथिया ने मुझसे कभी राहुल का जिक्र नहीं किया। वहीं खुश भी था कि क्योंकि मैंने हमेशा अथिया को साउथ इंडियन लड़के से जुड़ने के लिए कहा था। मैंगलोर में मेरी जन्मस्थली (मुल्की) से कुछ दूर ही राहुल का घर है (जहां उनके पैरेंट्स रहते हैं।)।इसलिए यह सुखद संयोग है।"
बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर हुई थी।शादी से पहले दोनों ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। दोनों के रिश्ते पर आधिकारिक मुहर 2021 में उस वक्त लगी थी, जब केएल राहुल अथिया के साथ उनके भाई अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर पर पहुंचे थे।
और पढ़ें…
सलमान खान के परिवार ने देखी उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान', ऐसा रहा सबका रिएक्शन
आखिर क्यों फ्लॉप हो रहीं अक्षय कुमार की फ़िल्में? 'Selfiee' स्टार ने खुद बताई असली वजह
SRK नहीं, दीपक तिजोरी करने वाले थे सुपरहिट फिल्म 'बाजीगर', एक्टर ने बताया कैसे उनके साथ धोखा हुआ
अक्षय कुमार के बाद 'हेरा फेरी 4' में हुई संजय दत्त की एंट्री, कॉमेडी का डबल डोज़ देगा उनका यह किरदार
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।