नीतू सिंह को देख Raha Kapoor ने इस नाम से पुकारा, तोतली आवाज से जीता दिल, Video

Published : Sep 16, 2024, 11:31 AM IST
Alia Bhatt ranbir kapoor daughter

सार

एयरपोर्ट पर आलिया-रणबीर की बेटी राहा की क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया। दादी नीतू सिंह को देखकर राहा ने तालियां बजाईं और 'दादी' कहकर पुकारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पहली बार राहा की आवाज भी सुनने को मिली।

एंटरटेनमेंट डेस्क. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान क्यूट राहा का नटखट अदाओं वाला वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन वीडियोज में राहा की क्यूटनेस को देखकर फैन्स का दिल खुश हो गया है। वायरल वीडियोज में पहली बार राहा की आवाज भी सुनने को मिल रही है। वायरल वीडियोज में देखा जा सकता है कि जैसे ही राहा अपनी दादी नीतू सिंह को देखती हैं तो खुश होकर जोर-जोर से तालियां बजाने लगती हैं और तोतली आवाज दादी कहकर बुलाती है। नीतू भी अपनी पोती को देखकर खुश हो जाती है। फैन्स वीडियोज पर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

 

राहा कपूर की क्यूटनेस ओवर लोडेड

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जब से अपनी बेटी राहा का चेहरा रिवील किया है, तभी से राहा मीडिया फोटोग्राफर्स की पहली पसंद बन गईं हैं। कैमरामैन हमेशा राहा की फोटोज क्लिक करने के लिए तैयार रहते हैं। वायरल हो रहे वीडियोज में राहा बेहद क्यूट लग रही है। आसपास खडे़ लोग भी उसकी नटखट अदाओं को देखकर खुश हो रहे है। वीडियो देखकर एक ने लिखा- क्यूटनेस ओवर लोडेड। एक अन्य बोला- राहा कितनी ज्यादा क्यूट है। एक ने लिखा- सुबह सुबह इतना प्यारा चेहरा वाह। एक ने लिखा- अभी से ही कितने अच्छे पोज दे रही है क्यूटी। इसी तरह कईयों ने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। वहीं, कुछ ने नीतू सिंह की तुलना जया बच्चन से भी की। एक ने लिखा- जया को नीतू जी से कुछ सीखना चाहिए।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अपकमिंग मूवी जिगरा में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें आलिया को जबरदस्त एक्शन मोड में देखा गया था। 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना लीड रोल में हैं। फिल्म भाई-बहन के प्यार की कहानी है। इस फिल्म की प्रोड्यूसर आलिया और करन जौहर हैं। इसके अलावा आलिया डायरेक्टर संजयलीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में है। फिल्म 2026 की ईद पर रिलीज होगी। वहीं, बात रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वे 835 करोड़ के बजट वाली फिल्म रामायण में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग जारी है। इसके अलावा वे एनिमल पार्क में भी दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें...

पीरियड्स में घर पर क्या होता था ईशा देओल के साथ, शॉकिंग खुलासा

प्यार करने की मिली ऐसी सजा, नर्क से बदतर हो गई थी इस TOP एक्ट्रेस की जिंदगी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही
'हक़ मांगा तो फिल्मों से निकाला', अमाल मलिक ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा!