
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी फिल्म जवान (Jawan) को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख फिलहाल फिल्म की शूटिंग पूरी करने में बिजी हैं। इसी फिल्म को लेकर खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आखिरकार कैमियो करने के लिए तैयार हो गए हैं। आपको बता दें कि जवान के मेकर्स काफी समय से अल्लू अर्जुन को फिल्म में छोटा सा करने के लिए मना रहे थे, पर वह इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अब वह काम करने के लिए रेडी हैं। बता दें कि 200 करोड़ के बजट में बन रही जवान को साउथ डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। एटली साउथ के सक्सेसफुल डायरेक्टर्स में से एक हैं, वहीं, ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जवान सिनेमाघरों में जबरदस्त शुरुआत करेगी। फिल्म में नयनतारा लीड रोल प्ले कर रहीं हैं।
महीनों तक किया अल्लू अर्जुन ने विचार
आपको बता दें कि कुछ महीने खबर आई थी कि जवान ने मेकर्स ने अल्लू अर्जुन को कैमियो करने के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, वह फिल्म में छोटा सा रोल करने के लिए तैयार नहीं थे। वहीं, अब खबर है कि महीनों विचार करने के बाद वह तैयार हो गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि वह जल्दी ही शाहरुख खान को शूटिंग सेट पर ज्वाइन करेंगे। हालांकि फिल्म में उनका रोल क्या होगा यह अभी रिवील नहीं किया गया है। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग कर रहे थे लेकिन मेकर्स को कंटेंट पसंद नहीं आया और फिलहाल शूट से ब्रेक ले लिया है। कहा जा रहा है कि अब शूटिंग 3 महीने बाद शुरू होगी। यहीं वजह है कि अल्लू अर्जुन के पास अभी जवान को शूट करने का टाइम हैं।
शाहरुख खान की जवान की स्टारकास्ट
शाहरुख खान की फिल्म जवान मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा के अलावा दीपिका पादुकोण का भी फिल्म में कैमियो है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग करते दीपिका का कुछ फोटोज लीक हुईं थी।
ये भी पढ़ें...
आखिर कहां गायब है TV की 'गोरी मेम', रील पति से भी हैंडसम है असल हसबैंड
ईद पर आई सलमान खान की 9 फिल्में, क्या KKBKKJ तोड़ पाएंगी यह रिकॉर्ड
प्यार के लिए मुस्लिम तक बन गई थी ममता कुलकर्णी, फिर क्यों लिया सन्यास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।