दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच बेबी बंप छुपाती हुई नजर आईं अनुष्का शर्मा! देेखें VIDEO

Published : Nov 10, 2023, 08:08 AM ISTUpdated : Nov 10, 2023, 08:09 AM IST
Anushka Sharma

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप छुपाते हुए नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। कुछ दिनों से अनुष्का अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में हैं। इस खबर का अनुष्का और विराट किसी ने भी न तो खंडन किया है और न ही इसकी पुष्टि की। हालांकि अब एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का कहना है कि अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

अनुष्का शर्मा ने ऐसे छुपाया अपना बेबी बंप

दरअसल सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले हुए एक होटल में जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का ब्लैक ओवरसाइज़्ड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और सटल मेकअप किया है। अनुष्का की यह ड्रेस कुछ ज्यादा ही ढीली थी, जिसे देखकर लोगों का कहना है कि उन्होंने अपना बेबी बंप छिपाने के लिए ऐसी ड्रेस पहनी थी।

 

अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'क्या बच्चा होने वाला है?' दूसरे ने लिखा, 'अनुष्का 100% प्रेग्नेंट हैं।' वहीं तीसरे लिखा, 'दोनों को बधाई... छोटा विराट जल्द ही आ रहा है।'

अनुष्का-विराट ने की थी पैपराजी से यह अपील

कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि विराट कोहली इमरजेंसी फ्लाइट लेकर अनुष्का से मिलने के लिए गए थे। ऐसे में अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें तेज हो गई हैं। वहीं कपल से जुड़े सूत्रों का भी कहना था कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उनका दूसरा बेबी जल्द आने वाला है। सबसे बचने की वजह से अनुष्का मुंबई में किसी इवेंट में भी नहीं जा रही हैं और अपने पति के साथ ज्यादा ट्रैवल भी नहीं कर रही हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का कहना था कि कपल को मुंबई की एक मेटरनिटी क्लिनिक में भी देखा गया था। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश भी की थी। इस दौरान अनुष्का और विराट ने पैपराजी से उनकी तस्वीरें पोस्ट न करने की अपील की और वादा करते हुए कहा कि वो जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे।

और पढ़ें..

'पांड्या स्टोर' एक्ट्रेस मेघा शर्मा को शो के कास्टिंग एजेंट ने किया बॉडी शेम, शो से भी निकाला

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़