5 Bollywood Hit Films Of 1992: अमिताभ बच्चन की फिल्म खुदा गवाह की रिलीज को 33 साल पूरे हो गए हैं। 1992 में बिग बी के साथ और 4 स्टार्स ऐसे थे जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था।
1992 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म खुदा गवाह की रिलीज को 33 साल हो गए हैं। हालांकि, इसी साल बिग बी के साथ और 4 स्टार्स ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। इनके नाम हैं अनिल कपूर, गोविंदा, धर्मेंद्र और शाहरुख खान। शाहरुख का डेब्यू साल था फिर भी उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी।
26
1992 में आई अनिल कपूर की फिल्म बेटा सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर थी। माधुरी दीक्षित और अरुणा ईरानी के साथ वाली इस का बजट 3 करोड़ था और इसने 20 करोड़ का कलेक्शन किया था।
36
1992 में बॉलीवुड आए नए नवेले हीरो शाहरुख खान ने तो आते ही धमाका कर दिया था। उनकी फिल्म दीवाना साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म थी। फिल्म को 3 करोड़ के बजट में बनाया था। मूवी ने 14 करोड़ कमाए थे।