जिस साल आई अमिताभ बच्चन की आनंद, उस साल इन 10 फिल्मों ने मचाया कोहराम, 6 तो Akshay Kuamr के ससुर की

Published : Mar 12, 2025, 08:45 AM ISTUpdated : Mar 12, 2025, 09:18 AM IST

Top 10 Grossing Films.1971 में आई अमिताभ बच्चन की आनंद की रिलीज को 54 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर आपको इसी साल की 10 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

PREV
111

अमिताभ बच्चन की आनंद की रिलीज को 54 साल पूरे हो गए हैं। फिलम 1971 में आई थी। हालांकि, ये मूवी टॉप 10 फिल्मों में शामिल नहीं थी। आइए जानते साल 1971 की टॉप 10 फिल्मों के बारे में।

211

1. डायरेक्टर एमए थिरुमुगम द्वारा निर्देशित फिल्म हाथी मेरे साथी 1971 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म में राजेश खन्ना और तनुजा लीड रोल में थे। फिल्म ने 16.58 करोड़ कमाए थे।

311

2. राज खोसला द्वारा निर्देशित फिल्म मेरा गांव मेरा देश भी जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म में धर्मेंद्र, आशा पारेख, विनोद खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म ने 6 करोड़ कमाए थे।

411

3. अरबिंद सेन द्वारा निर्देशित फिल्म मर्यादा भी सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में राजेश खन्ना, राज कुमार और माला सिन्हा लीड रोल में थे। फिल्म ने 4.5 करोड़ का बिजनेस किया था।

511

4. रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म अंदाज भी साल 1971 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इसमें शम्मी कपूर, हेमा मालिनी, राजेश खन्ना और सिमी गरेवाल लीड रोल में थे। फिल्म ने 4 करोड़ कमाए थे।

611

5. शक्ति सामंत द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म कटी पतंग में आशा पारेख और राजेश खन्ना लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ कमाए थे।

711

6. देव आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा में देव आनंद के साथ मुमताज और जीनत अमान लीड रोल में थे। फिल्म जबरदस्त पसंद की गई थी। फिल्म ने 3.7 करोड़ का कलेक्शन किया था।

811

7. नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित फिल्म कारवां में जीतेंद्र और आशा पारेख लीड रोल में थे। फिल्म ने सुपरहिट रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.6 करोड़ कमाए थे।

911

8. प्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म मेला में संजय खान, मुमताज और फिरोज खान लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3 करोड़ का कारोबार किया था।

1011

9. महबूब की मेहंदी 1971 की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है, जिसका निर्माण और निर्देशन एचएस रवैल ने किया था। फिल्म में राजेश खन्ना और लीना चंदावरकर लीड रोल में थे। फिल्म ने करीब 2.9 करोड़ कमाए थे।

1111

10. शर्मीली रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्माण सुबोध मुखर्जी और निर्देशन समीर गांगुली ने किया है। इस फिल्म में शशि कपूर, राखी, नरेंद्र नाथ, नजीर हुसैन लीड रोल में थे। फिल्म ने 2.6 करोड़ कमाए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories