एक जिद किया बर्बाद फिर भी करोड़ों की मालकिन Falguni Pathak, 1 गाने का चार्ज करती हैं इतना

Published : Mar 12, 2025, 08:43 AM ISTUpdated : Mar 12, 2025, 04:11 PM IST

Falguni Pathak 56 साल की हो गई हैं। 1969 में उनका जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्हें बचपन से गाने का शौक था। महज 9 साल की उम्र से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। 1998 में आया उनके पहले म्यूजिक एल्बम ने धमाका किया था।

PREV
18

याद पिया की आने लगी.. गाने से रातोंरात मशहूर हुई फाल्गुनी पाठक 56 साल की हो गई हैं। 1969 को मुंबई में जन्मी फाल्गुनी को बचपन से गाने का शौक था। उन्होंने 9 साल की उम्र में ही अपनी पहली स्टेज परफॉर्मेंस दी थी।

28

फाल्गुनी पाठक ने धीरे-धीरे अपने गाने का सफर जारी रखा। 1998 में उनका पहला एल्बम याद पिया की.. रिलीज हुआ। इस एल्बम ने उन्हें रातोंरात सिंगिंग क्वीन बना दिया। हर तरफ सिर्फ फाल्गुनी के चर्चे होने लगे थे।

38

1999 में फाल्गुनी पाठक का दूसरा एल्बम मैंने पायल है छनकाई.. आया, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। इस गाने ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। फिर कई बॉलीवुड डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्मों में गाने का ऑफर दिया।

48

फाल्गुनी पाठक को फिल्मों के गाने के लगातार ऑफर मिलने लगे लेकिन वे सफलता के नशे सभी ऑफर ठुकराती गईं। फिर उनके म्यूजिक कमाल नहीं दिखा पाए और एक दिन अचानक वे लाइमलाइट से गायब हो गईं। दरअसल, वे फिल्मों में गाना नहीं चाहती थी। उन्होंने कहा था कि ये उनके नेचर से मैच नहीं खाता है।

58

1998 से 2002 तक फाल्गुनी पाठक के गाने लोगों के जुबान पर रहे। आज की बात करें तो अब नवरात्रि गरबा उत्सव के दौरान नजर आती है। हालांकि, इससे भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।

68

फाल्गुनी पाठक की संपत्ति की बात करें तो, मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से करीब 130 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। वहीं, एक गाने के 20 से 25 लाख रुपए चार्ज करती हैं। गरबा नाइट से वे हर साल करीब 2 करोड़ रुपए कमा लेती हैं।

78

फाल्गुनी पाठक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है। उन्हें हमेशा एक टॉम बॉय के लुक में देखा गया। अपने इस लुक के पीछे की वजह उन्होंने कई इंटरव्यूज में बताई है।

88

बता दें कि एक गुजराती परिवार में जन्मी फाल्गुनी पाठक चार बहनों में सबसे छोटी है। उनके जन्म के वक्त सबको उम्मीद थी कि बेटा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में फाल्गुनी की बहनों ने उन्हें अपना भाई माना। उन्हें बचपन से ही लड़कों जैसे कपड़े पहनाने लगीं। तभी वे टॉम ब्वॉय लुक में रहती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories