
Anil Kapoor mother Nirmal Kapoor passed away: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, संजय कपूर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उनका निधन उम्र संबंधी बीमारी की वजह से हुआ है। निर्मल 90 साल की थीं। निर्मल के यूं चले जाने से पुरे कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स तक निर्मल कपूर की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
अनिल कपूर के घर लगा सेलेब्स का तांता
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर की मां निर्मल मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में पिछले एक हफ्ते से एडमिट थीं और फिर ज्यादा तबियत खराब होने की वजह से उनका 2 मई की शाम 5:45 बजे निधन हो गया। इस खबर को सुनने के बाद परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई और सभी भागते-भागते उन्हें आखिरी बार देखने पहुंचें। वहीं एक वीडियो सामने आया है, जहां जान्हवी कपूर और शिखर पहारिया को अनिल कपूर के घर पर स्पॉट किया जा सकता है। वहीं एक दूसरी क्लिप में बोनी कपूर, उनकी बेटी अंशुला कपूर और परिवार के अन्य सदस्य एक साथ दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें हाल ही में पूरे कपूर परिवार ने उनका जन्मदिन बड़े प्यार से मनाया था। इस मौके पर परिवार ने एक साथ फोटो भी शेयर की थी।
अनिल और संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर का साल 2011 यानी 14 साल पहले निधन हो गया था। ऐसे में अब तीनों भाई के सर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है। आपको बता दें हाल ही में पूरे कपूर परिवार ने उनका जन्मदिन बड़े प्यार से मनाया था। इस मौके पर परिवार ने एक साथ फोटो भी शेयर की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।