
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इवेंट में अनिल कपूर, जावेद अख्तर, शबाना आज़मी, रानी मुखर्जी और जॉनी लीवर सहित कई फेमस सेलेब्स शामिल हुए थे। इस दौरान अनुपम खेर ने खुलासा किया कि सतीश के निधन के कुछ घंटे पहले ही उनकी सतीश से बात हुई थी।
अनुपम ने सतीश को हॉस्पिटल जाने की दी थी सलाह
अनुपम कहते हैं, '7 मार्च को वो मेरे बर्थडे पर भी आए थे। फिर मेरी 9 मार्च को सतीश से फोन पर बात हुई तो मैंने कहा कि सतीश तुम काफी थके-थके से लग रहे हो। फिर मैंने उसे हॉस्पिटल जाकर चेक कराने की सलाह दी थी। इस पर सतीश ने मुझसे कहा कि चिंता मत करो, अभी मैं मरने वाला नहीं हूं। इसके तीन ही घंटे बाद उन्होंने दुनिया छोड़ दी।'
फूट-फूट कर रोते रहे अनिल कपूर
अनुपम ने आगे कहा, 'सतीश की काबिलियत को कभी-कभार कम आंका जाता था। उन्होंने कभी अपने आप की मार्केटिंग नहीं की। वो बहुत अद्भुत थे।'
अनुपम ने उसके बाद कहा कि अनिल कपूर ने सतीश की याद में एक ऑडियो-विजुअल तैयार किया है, उसे देखने के बाद अनिल को स्टेज पर बुलाना चाहता हूं। हालांकि अनुपम के बुलाने के बाद भी अनिल नहीं आए। अनिल काफी रोते नजर आ रहे थे। अनिल को रोता देख अनुपम ने कहा, 'अनिल तू पागल है, मैं इतना ठीक तो जा रहा था।'
शबाना आजमी ने सतीश की बेटी से किया वादा
एक्ट्रेस शबाना आजमी ने भी सतीश के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत अभिनेता की बेटी वंशिका से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब आप इंस्टाग्राम वीडियो बनाती थीं, तो सतीश को आप पर बहुत गर्व होता था। वो हमेशा कहते थे कि मेरी बेटी को देखो। आपके पिता आपसे जो चाहते थे मैं उसे आखिरी वक्त तक पूरा करने की कोशिश करूंगी।'
आपको बता दें सतीश कौशिक का 66 साल की में हार्ट अटैक पड़ने की वजह से निधन हो गया था।
और पढ़ें..
असल जिंदगी में कैसा है SRK के बेटे आर्यन का नेचर? पलक तिवारी ने खोली आर्यन की पोल पट्टी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।