
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन (Ravi kishan) की बेटी इशिता अग्निपथ स्कीम (Agneepath Scheme) के तहत जल्द ही इंडियन आर्मी जॉइन करने वाली हैं। इस खबर से हर कोई बहुत खुश है और रवि और इशिता को बधाई दे रहा है। इस बीच अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए इशिता के इस फैसले की तारीफ करते हुए उन्हें लाखों बेटियों के लिए इंस्पिरेशन बताया है।
हर कोई कर रहा रवि किशन की बेटी की तारीफ
अनुपम ने अपने नोट में लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त रवि किशन। आपकी बेटी इशिता के बारे में प्रेरणात्मक समाचार पढ़ा कि उन्होंने अग्निवीर स्कीम के अन्तर्गत हमारी डिफेंस फोर्सेज को जॉइन किया है। मन प्रसन्न हुआ और गर्वित भी महसूस हुआ। इशिता को मेरा प्यार और आशीर्वाद देना। और उससे कहना कि उसका ये कदम लाखों बच्चियों के लिए प्रेरणा की मिसाल बनेगा। जय हिन्द।’
अब अनुपम के इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई इशिता की तारीफ कर रहा है। जहां एक ने लिखा, 'रवि किशन की बिटिया पर गर्व है। भगवान उसका भला करे।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'रवि किशन ने अपने बच्चों की बहुत अच्छी परवरिश की है। हर एक्टर को उनसे सीख लेनी चाहिए।'
रवि किशन अपने बच्चों को रखते हैं लाइमलाइट से दूर
रवि किशन ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मेरी बिटिया इशिता मुझसे बोली पापा मैं अग्निपथ स्कीम के जरिए देश की सेवा करना चाहती हूं। इस पर मैंने उससे कहा आगे बढ़ो बेटा।'
आपको बता दें रवि किशन ने अपनी बचपन की दोस्त प्रीति किशन से शादी की है। कपल के तीन बेटियां हैं- रीवा, तनिष्क, इशिता और एक बेटा- सक्षम है। उनके चारों बच्चे लाइमलाइट से दूर एक सदाहरण जिंदगी जीते हैं।
और पढ़ें..
22 साल फिर दिखा तारा-सकीना में प्यार, Gadar 2 का पहला गाना 'उड़ जा काले कावा' रिलीज, Watch Video
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।