सलमान खान को सलाह देना अनुराग कश्यप को पड़ा था भारी, फिल्म से हाथ धोकर चुकानी पड़ी थी कीमत

Published : Feb 05, 2023, 07:58 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने एक हालिया इंटरव्यू में सलमान खान, शाहरुख़ खान और और नोरा फतेही से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा की। अनुराग की मानें तो एक बार जब उन्होंने सलमान खान को एक सलाह दी थी, तो उन्हें फिल्म से ही निकाल दिया गया था।

PREV
15

अनुराग कश्यप 'Unfiltered By Samdish' के एक एपिसोड में बात कर रहे थे। अनुराग ने इस दौरान बताया कि वे सलमान खान के साथ एक फिल्म कर रहे थे, तब उन्होंने उन्हें अपनी छाती के बाल बड़े करने की सलाह दी थी। लेकिन यह सलाह उन्हें इतनी महंगी पड़ी कि उन्हें फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था।

25

बातचीत के दौरान जब डायरेक्टर से पूछा गया कि वह कौनसी फिल्म थी तो उन्होंने कहा- 'तेरे नाम।' बताया जाता है कि 'तेरे नाम' को पहले अनुराग कश्यप ही डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन सलमान खान और प्रोड्यूसर के साथ क्रिएटिव डिफ़रेंस के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। बाद में इस फिल्म को सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था। बातचीत में अनुराग ने यह भी बताया कि उन्हें सलमान की 'सुल्तान', 'दबंग' और 'बजरंगी भाईजान' फ़िल्में बेहद पसंद हैं।

35

अनुराग कश्यप ने इस दौरान शाहरुख़ खान के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात की। उन्होंने फिल्म 'पठान' को लेकर कहा, "मैं चाहता था कि फिल्म हिट हो और मैं शाहरुख़ खान के कमबैक से बेहद खुश हूं। मुझे नहीं पता कि वे इस कदर फिट कैसे रहते हैं।"

45

बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप से शाहरुख़ संग काम करने के बारे में भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "जी हां, मैंने कई बार शाहरुख़ के साथ काम करने के बारे में सोचा। वे कॉलेज में मेरे सीनियर थे और जब भी उनका कॉल आता है तो मैं उसे रिसीव कर खड़ा हो जाता हूं। वे मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं। वह मुझे बताते है कि क्या नहीं करना है। उन्होंने  मुझे बताया कि मुझे ट्विटर पर क्यों नहीं होना चाहिए। जब कोई मेरी परवाह करता है तो मैं जिंदगी को वैसे ही देखना चाहता हूं, जैसे वे देखते हैं।"

55

अनुराग कश्यप ने इस दौरान खुलासा किया कि पूरे लॉकडाउन उन्होंने ऋतिक रोशन के डांस वीडियो देखे। वे कहते हैं, “मैंने बहुत रील्स देखीं। कभी मैं नोरा फतेही के डांस वीडियो के लिए जुनूनी था। अब फ़ूड रील्स देखता हूं। मेरे साथ नोरा फतेही के एक दौर रहा है।”

और पढ़ें…

कैसे शुरू हुआ था अक्षय कुमार संग ट्विंकल खन्ना का रोमांस? शादी के 22 साल बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

दुनियाभर में 5वीं सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी 'पठान', जानिए वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया

सलमान खान को लेकर पिता सलीम खान का खुलासा- जानता था सुपरस्टार बनेगा, लेकिन इस बात से लगता था डर

6 फ़रवरी को नहीं इस दिन शादी करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, सामने आई असली तारीख

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories