दुनियाभर में 5वीं सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी 'पठान', जानिए वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया

Published : Feb 05, 2023, 05:52 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करते हुए बॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। अब इस सूची में आमिर खान की 3 और सलमान खान की एक फिल्म भर इससे आगे है। जानिए पांचों फिल्मों की कमाई...

PREV
15

5. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म 'पठान' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 729 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की रिलीज को अभी 12 दिन हुए हैं। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में जॉन अब्राह्हम और दीपिका पादुकोण की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह वर्ल्डवाइड पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म साबित हुई है।

25

4. इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आमिर खान स्टारर 'पीके' है, जिसने लगभग 854 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और इसमें अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 

35

3.  बॉलीवुड की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' है, जिसमें आमिर खान और जायरा वसीम मुख्य किरदार में हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2017 में सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 966.86 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

45

2. सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान' अब तक की दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 969.06 करोड़ रुपए रहा था। कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा और करीना कपूर की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 

55

1. बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म 'दंगल' है, जो 2016 में रिलीज हुई थी। नितेश तिवारी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की मुख्य भूमिका थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2024 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। 

और पढ़ें…

सलमान खान को लेकर पिता सलीम खान का खुलासा- जानता था सुपरस्टार बनेगा, लेकिन इस बात से लगता था डर

6 फ़रवरी को नहीं इस दिन शादी करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, सामने आई असली तारीख

'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से की शादी, देखें 10 WEDDING PHOTOS

टू हीरो और मल्टीस्टारर फिल्मों के दम पर टिका है अभिषेक बच्चन का करियर, सिर्फ ये 11 फ़िल्में रहीं हिट

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories