MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • 'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से की शादी, देखें 10 WEDDING PHOTOS

'चक दे इंडिया' की कोमल चौटाला ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से की शादी, देखें 10 WEDDING PHOTOS

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया' में हरियाणा बेस्ड हॉकी प्लेयर कोमल चौटाला के रोल में दिखीं चित्राशी रावत ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड ध्रुवादित्य भगवनानी से शादी कर ली है। स्लाइड्स में देखें इस शादी की 10 तस्वीरें ...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 05 2023, 12:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Social Media

चित्राशी रावत और और ध्रुवादित्य की शादी की रस्में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को हुईं, जिनमें दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा चुनिंदा दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
Image Credit : Social Media

कपल के दोस्तों और फैमिली मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर इनकी शादी की तस्वीरें साझा की हैं, जिनके साथ हैशटैग #Druchi और #DruchiKiShadi भी शेयर किया है। 

310
Image Credit : Social Media

तस्वीरों में चित्राशी और ध्रुवादित्य को अलग-अलग अंदाज़ में पोज देते देखा जा सकता है। कहीं ध्रुवादित्य चित्राशी का माथा चूम रहे हैं तो कहीं कपल को डांस करते देखा जा सकता है। 

410
Image Credit : Social Media

'चक दे इंडिया' में चित्राशी की को-स्टार रहीं विद्या मालवडे असल लाइफ में उनकी खास दोस्त हैं। वे इस शादी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वे उनके साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।

510
Image Credit : Social Media

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस शादी में विद्या के साथ 'चक दे इंडिया' की बाक़ी को-स्टार्स जैसे शिल्पा शुक्ला, शुभी मेहता और सीमा आज़मी भी शामिल हुई थीं, जिन्होंने फिल्म में क्रमशः बिंदिया नायक, गुंजन लखानी और रानी डिस्पोटा के रोल निभाए थे। 

610
Image Credit : Social Media

विद्या ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "हमारी बेबी गर्ल ने शादी कर ली है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" विद्या की तस्वीरों पर कमेंट का चित्राशी के फैन्स ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

710
Image Credit : Social Media

चित्राशी ने जिस वक्त 'चक दे इंडिया' में काम किया था, उस वक्त वे 17 साल की थीं। फिल्म में उनके रोल को काफी सराहना मिली थी। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख़ खान भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच के किरदार में नजर आए थे।

810
Image Credit : Social Media

चित्राशी के पति ध्रुवादित्य पेशे से एक्टर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। एक बातचीत के दौरान खुद चित्राशी ने ध्रुवादित्य के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी और बताया था कि वे रायपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

910
Image Credit : Social Media

बताया जाता है कि चित्राशी और ध्रुवादित्य की पहली मुलाक़ात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, पता ही नहीं चला।

1010
Image Credit : Social Media

बात ध्रुवादित्य और चित्राशी की शादी की करें तो इसके फंक्शन 3 फ़रवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत के साथ शुरू हो गए थे। 4 फ़रवरी को उनकी शादी की रस्म हुई। बताया जाता है कि पहले कपल दिसंबर 2022 में शादी करना चाहता था, लेकिन किसी कारण यह टल गई। हनीमून को लेकर फिलहाल उन्होंने कोई प्लानिंग नहीं की है। 

और पढ़ें…

टू हीरो और मल्टीस्टारर फिल्मों के दम पर टिका है अभिषेक बच्चन का करियर, सिर्फ ये 11 फ़िल्में रहीं हिट

साउथ की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर ली इतनी कमाई कि बन जाएगी 'पठान' जैसी पूरी फिल्म

मुमताज़ ने क्यों कर दिया था 16 साल बड़े शम्मी कपूर से शादी करने से इनकार, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी में होगी बेहद टाइट सिक्योरिटी, मेहमानों के लिए रखी यह शर्त

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
 
4th T20 • NZ vs IND 2026
Live
NZNZ
(20.0 ov)259/7
INDIND
(19.2 ov)164/9
IND need 96 runs in 4 balls
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Lunch
SASA
(75.0 ov) 329 & 202/5
AUSAUS
429
Day 4 - Session 1
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
OTT Weekend Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर रिलीज हो रहीं 6 नई फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image2
'मुंह बंद रख लड़की' 'रामायण' रिलीज से पहले ऐसा क्या कह गईं फिल्म की सीता साई पल्लवी कि मच गया बवाल!
Recommended image3
Ramayana: 'शूर्पणखा को किसी ने समझा ही नहीं', रकुल प्रीत सिंह ने नितेश तिवारी की फिल्म पर कही यह बात
Recommended image4
Karwa Chauth पर कंगना रनौत ने रखा पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए व्रत? जानिए वायरल वीडियो का सच
Recommended image5
Karwa Chauth का व्रत नहीं रखतीं ये 6 एक्ट्रेस, एक कहती है- प्यार साबित करने भूखा रहने की ज़रुरत नहीं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved