
एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर बॉलीवुड के उन चंद लोगों में से एक हैं, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ की बातें होती हैं। खासकर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर वे खूब सुर्खियां बटोरते हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी ख़बरें थीं कि वे जल्दी ही शादी कर सकते हैं। अब खुद अर्जुन ने इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल, 39 साल के अर्जुन कपूर शनिवार को मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौजूद थे। इसी दौरान जब वे मीडिया से बात कर रहे हैं तो उनकी शादी की ख़बरों को लेकर रिएक्शन मांगा गया।
अर्जुन कपूर ने कहा, "अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं आप सभी को बता दूंगा। आज फिल्म पर डिस्कशन करने और इसका जश्न मनाने का दिन है। और मुझे फिल्म के बारे में बात करनी है। मुझे लगता है कि जब भी मैं सहज हुआ हूं और सही वक्त आया है, तब मैंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी बात और गपशप की है।" अर्जुन कपूर ने आगे क्रिप्टिक लहजे में कहा, "फिलहाल मुझे 'मेरे हसबैंड की बीवी' को सेलिब्रेट करने दीजिए। और जब वक्त आएगा, मैं अपनी बीवी के बारे में बात करूंगा। हम सही मौके पर बात करेंगे।" अर्जुन के इस बयान के बाद उनके फैन्स और मीडिया के लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या वे वाकई शादी की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर निजी मामलों से ध्यान भटकने के लिए उन्होंने ऐसा बयान दिया है।
यह भी पढ़ें : उल्टी हो जाएगी...अर्जुन कपूर की नई फिल्म के ट्रेलर पर आए ऐसे रिएक्शन
पिछले साल अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप की पुष्टि की थी। दरअसल, जब वे 'सिंघम अगेन' के अपने को-स्टार्स अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, तब उन्होंने खुलासा किया था कि वे सिंगल हैं। इससे इस बात की पुष्टि हो गई थी कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप कर लिया है। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप से पहले एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया था।
यह भी पढ़ें : वो 15 Celebs, जो कर चुके 3 और 4 शादी, लिस्ट में 3 एक्ट्रेस भी शामिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।