Ayan Mukerji vs Lokesh Kanagaraj: BO पर किसका सक्सेस रेट हाई, किसने दी ज्यादा हिट?

Published : Aug 14, 2025, 09:33 AM IST

Ayan Mukerji-Lokesh Kanagaraj Box Office: डायरेक्टर अयान मुखर्जी की वॉर 2 और लोकेश कनगराज की कुली शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों फिल्मों के बीच में टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच दोनों निर्देशकों का बॉक्स ऑफिस सक्सेस रेट बताते हैं। 

PREV
16
अयान मुखर्जी का करियर

अयान मुखर्जी सामर्थ-मुखर्जी फैमिली से हैं। उनके पिता देब मुखर्जी हीरो थे। अयान ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर और करन जौहर को असिस्ट किया। इसके बाद उन्होंने खुद फिल्में डायरेक्ट करने की सोची।

26
अयान मुखर्जी की डेब्यू फिल्म

अयान मुखर्जी ने बतौर डायरेक्टर फिल्म वेकअप सिड से अपनी शुरुआत की। इसका स्क्रीनप्ले भी उन्होंने ही लिखा था। फिल्म रणबीर कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, नमित दास और राहुल खन्ना लीड रोल में थे। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही। 18 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 47.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।

36
अयान मुखर्जी का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

वेकअप सिड के बाद अयान मुखर्जी ने फिल्म ये जवानी है दीवानी बनाई। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ वाली इस फिल्म ने धमाल मचाया और 319.6 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद उन्होंने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र बनाई। मूवी ने 431 करोड़ का बिजनेस किया। दोनों ही फिल्में हिट रही। बॉक्स ऑफिस पर उनका सक्सेस रेट 100 फीसदी है।

46
लोकेश कनगराज का करियर

लोकेश कनगराज ने बतौर डायरेक्टर एक शॉर्ट फिल्म अचम थवीर से डेब्यू किया था। इस फिल्म को कई अवॉर्ड मिले थे। 2016 में उनकी शॉर्ट फिल्म कलम को कार्तिक सुब्बाराज द्वारा निर्मित एंथोलॉजी फिल्म अवियल में शामिल किया गया था। इसे भी पसंद किया गया।

56
लोकेश कनगराज का डेब्यू

बतौर डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने 2017 में फिल्म मानगरम से डेब्यू किया। श्री नटराजन, संदीप किशन और रेजिना कैसेंड्रा की फिल्म का बजट 5 करोड़ था और मूवी ने 15 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था। ये हिट रही थी।

66
लोकेश कनगराज का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

लोकेश कनगराज ने कैथी (105 करोड़), मास्टर (300 करोड़), विक्रम (500 करोड़) और लियो (615 करोड़) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी बनाई सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। उनका बॉक्स ऑफिस सक्सेस रेट भी 100 फीसदी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories