2026 तक आ रहीं संजय दत्त की ये 11 फ़िल्में, 4 इसी साल होंगी रिलीज

Published : Sep 07, 2025, 08:30 AM IST

संजय दत्त की नई फिल्म 'बागी 4' रिलीज हो गई है। ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजू बाबा विलेन के तौर पर दिख रहे हैं और टाइगर श्रॉफ बतौर हीरो नज़र आ रहे हैं। जानिए संजय दत्त की 11 आने वाली फिल्मों के बारे में...

PREV
111
धुरंधर

यह स्पाय एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। आदित्य धर के निर्देशन वाली इस फिल्म में संजू बाबा विलेन के तौर पर दिखेंगे। रणवीर सिंह फिल्म के हीरो हैं।

211
वेलकम टू दि जंगल

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों के साथ संजय दत्त का भी अहम् रोल है। फिल्म 26 दिसंबर 2025 को रिलीज हो सकती है।

311
केडी : द डेविल

कन्नड़ भाषा की इस एक्शन ड्रामा का निर्देशन प्रेम ने किया है। संजय दत्त इस फिल्म में धक देवा नाम का किरदार निभा रहे हैं। ध्रुव सर्जा फिल्म के लीड हीरो हैं। फिल्म इसी साल आनी है। लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। कन्नड़ के साथ यह तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में भी आएगी।

411
हेरा फेरी 3

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह हिंदी कॉमेडी फिल्म 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी लौट रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त भी इसमें अहम् रोल निभा रहे हैं।

511
अखंडा 2

बोयापति श्रीनू ने इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन किया है और नंदमुरी बालकृष्ण का इसमें लीड रोल है। चर्चा है कि संजय दत्त भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 सितम्बर 2025 को रिलीज होगी।

611
द राजा साब

यह तेलुगु रोमांटिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन मारुति ने किया है। फिल्म में प्रभास का लीड रोल है और संजय दत्त बतौर विलेन दिखाई देंगे। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

711
राजा शिवाजी

यह छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक है, जिसका निर्देशन रितेश देशमुख कर रहे हैं। मराठी में बन रही इस फिल्म को 1 मई 2026 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में संजय दत्त के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

811
गंगा राम

रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त सलमान खान के साथ फिल्म 'गंगा राम' में काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन कृष अहीर कर रहे हैं। फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है। लेकिन अभी तक यह फ्लोर पर नहीं आई है।

911
माय पंजाबी निकाह

बॉलीवुड की इस अपकमिंग फिल्म में संजय दत्त पहली बार आयुष शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अन्नू कपूर की भी फिल्म में अहम् भूमिका होगी। सोहेल खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट अभी आनी बाकी है।

1011
शेरां दी कौम पंजाबी

यह पंजाबी फिल्म है, जिसे गिप्पी ग्रेवाल ने निर्देशित किया है। फिल्म में संजय दत्त, गिप्पी ग्रेवाल और रघवीर बोली जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। अभी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है।

1111
बाप

2023 में इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ था। लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। फिल्म में संजय दत्त के अलावा सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, असरानी जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।

Read more Photos on

Recommended Stories