संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के बजट को लेकर उड़ी अफवाहों के बीच मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है। वायरल रिपोर्ट्स में लागत बढ़ने की बात कही जा रही थी, लेकिन सूत्रों ने साफ किया कि फिल्म तय प्लान के मुताबिक बन रही है। रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

दिग्गज फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भव्य फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। उनकी अगली बड़ी फिल्म Love & War को लेकर हाल ही में खबरें आई थीं कि इसका बजट 425 करोड़ तक पहुंच गया है और प्रोडक्शन में उथल-पुथल मच गई है। हालांकि, अब प्रोजेक्ट से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों ने इन दावों को गलत बताया है। फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ नजर आएंगे, जिससे इसे दशक का सबसे बड़ा कास्टिंग कूप माना जा रहा है।

'लव एंड वॉर' का बजट कितना?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है, "लव एंड वॉर का बजट बढ़ा है, लेकिन संजय लीला भंसाली की लगभग हर फिल्म में ऐसा होता है। शुरुआत में इसे 250 करोड़ की भव्य फिल्म के रूप में प्लान किया गया था, लेकिन शूटिंग के दौरान लागत बढ़कर 350 करोड़ तक पहुंच गई। भंसाली अपने विजन से कभी समझौता नहीं करते और वह इस फिल्म को पूरे जुनून के साथ बना रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि यह उनका अब तक का बेस्ट काम हो सकता है। 425 करोड़ के बजट की जो बात कही जा रही है, वह जानबूझकर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई गई है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।"

यह भी पढ़ें : Ramayana Trailer Update: कहां लॉन्च होगा 4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर, पूरा प्लान आया सामने

'लव एंड वॉर' के सेट्स और विजन: VFX नहीं, रियल एरा रिक्रिएश

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से आगे लिखा है, "कई भारी VFX वाली फिल्मों के उलट लव एंड वॉर की ज्यादातर शूटिंग बड़े सेट्स पर की गई है, जहां बीते दौर को दोबारा रचा गया है। इससे लागत उतनी नहीं बढ़ती जितना अनुमान लगाया जा रहा है। जो भी फिल्ममेकिंग को समझता है, वह कहेगा कि 425 करोड़ का आंकड़ा बेबुनियाद है। सच्चाई यह है कि लव एंड वॉर 350 करोड़ की फिल्म है, और निर्माता लगभग 30 करोड़ मार्केटिंग पर खर्च करने का प्लान बना रहे हैं। इस तरह कुल लागत करीब 380 करोड़ तक जाएगी।"

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Vs Toxic ही नहीं मार्च 2026 में इन फिल्मों से भी गुलजार होगा बॉक्स ऑफिस

'लव एंड वॉर' का रिलीज प्लान और शूटिंग अपडेट

'लव एंड वॉर' की शूटिंग जून तक पूरी होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की रिलीज अब 2027 में तय की गई है। दिलचस्प बात यह है कि इसे रणबीर कपूर स्टारर दो 'Ramayana' फिल्मों के बीच रिलीज करने का प्लान है, जिससे बॉक्स ऑफिस मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।