FLOP अक्षय कुमार की Sky Force पोस्टपोन, 2024 में बस अब इस फिल्म में आएंगे नजर

Published : Sep 03, 2024, 03:39 PM IST
akshay kumar film sky force postponed

सार

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' की रिलीज डेट टाल दी गई है। फिल्म अब 2 अक्टूबर के बजाय जनवरी 2025 में रिलीज होगी। 2020 के बाद से अक्षय की अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म खेल खेल में भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। मूवी अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पाई। इसी बीच खबर आ रही है कि बैक टू बैक फ्लॉप होने के बाद अक्षय ने अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। बता दें कि स्काई फोर्स इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज होनी थी, लेकिन अब ये जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार की लगातार फिल्में फ्लॉप

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रहीं हैं। 2020 के बाद अक्षय ने सिर्फ 2 हिट फिल्में दी। इसके अलावा उनकी सभी फिल्में सुपरफ्लॉप साबित हुईं। 2020 में आई उनकी फिल्में लक्ष्मी और बेल बॉटम फ्लॉप रही। फिर 2021 में सूर्यवंशी और अतरंगी रे आई, इसमें सूर्यवंशी हिट रही। 2022 में अक्षय बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, कठपुतली, राम सेतु,एन एक्शन हीरो में नजर आए, इनमें से एक भी हिट नहीं हुई। 2023 में सेल्फी, ओमएमजी 2 और मिशन रानीगंज में अक्षय कुमार नजर आए, इसमें से OMG 2 हिट रही, बाकी सब फ्लॉप।

2024 भी अक्षय कुमार के लिए फ्लॉप रहा

इस साल यानी 2024 में अक्षय कुमार बड़े मियां छोटे मियां, सरफिरा और खेल खेल में नजर आए। तीनों ही फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुईं। हालांकि, अगस्त में आई फिल्म स्त्री 2, जिसमें अक्षय का कैमियो है, बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ नोट छाप रही है।

अक्षय कुमार की 2024 की फिल्में

फिल्म खेल खेल में के बाद अक्षय कुमार इस साल यानी 2024 को कुछ और फिल्मों में नजर आने वाले थे। हालांकि, उनकी अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स पोस्टपोन हो गई है। अब 2024 में उनकी एकमात्र फिल्म वेलकम टू द जंगल रिलीज होगी। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर आएगी। हालांकि, वे अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में कैमियो करते नजर आएंगे। 2025 में अक्षय शंकरा, हेरा फेरी 3, जॉली एलएलबी 3 और एक साउथ मूवी कनप्पा में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें...

August BO: सबसे फिसद्दी रहा 2022, स्त्री 2 हिट फिर भी TOP पर 2024 नहीं

बाथरूम में बोल्ड हुई 43 साल की श्वेता तिवारी, दिखाया सिजलिंग लुक, PIX

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 - Gadar 2 Hit, फिर भी सनी देओल को काम क्यों नहीं दे रहे बड़े डायरेक्टर? जानिए वजह
Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई