इस PHOTO में छुपा है बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, क्या आप पहचान पाए?

Published : Sep 03, 2024, 01:57 PM IST
shakti kapoor birthday

सार

बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर 72 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनकी 61 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। शक्ति कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में 600 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड फिल्मों में कई खूंखार विलेन देखने को मिले, इन्हीं में से एक हैं शक्ति कपूर (Shakti Kapoor), जो 72 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1952 में दिल्ली में हुआ था। शक्ति के बर्थडे पर उनकी 61 साल पुरानी फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। उनकी ये फोटो स्कूल के दौरान की है, जब वे सलवान पब्लिक स्कूल, दिल्ली में पढ़ते थे और अपनी क्रिकेट टीम के कप्तान थे। वहीं, अपने पापा के बर्थडे पर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा- आज मेरे पसंदीदा पुरुष का जन्मदिन है! जन्मदिन मुबारक हो बापू @shaktikapoor.वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है क्योंकि उसके पापा का हाथ हर दम उसके सर पर है, लव यू बापू।

600 फिल्मों में किया शक्ति कपूर ने काम

शक्ति कपूर ने अपने अभी तक के करियर में तकरीबन 600 फिल्मों में काम किया। वहीं, 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने असरानी और कादर खान के साथ 100 से ज्यादा फिल्मों में कॉमेडियन का रोल प्ले किया। बता दें कि शक्ति कपूर ने अपने शुरुआती दौर में 1-1 रोल पाने के लिए खूब संघर्ष किया। उन्होंने 1977 में फिल्म खेल खिलाड़ी का से डेब्यू किया था। फिल्म में धर्मेंद्र-हेमा मालिनी लीड रोल में थे। फिल्म उन्होंने एक-दो फिल्मों में हीरो का रोल किया, लेकिन फिल्में नहीं चली।

 

 

80 के दशक में बदली शक्ति कपूर की किस्मत

1980 में आई फिरोज खान-विनोद खन्ना और जीनत अमान की फिल्म कुर्बानी में शक्ति कपूर ने विलेन का रोल किया। इस फिल्म से शक्ति ऐसे चमके कि उन्हें धड़ाधड़ विलेन के रोल ऑफर होने लगे। वे संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी में भी विलेन के रोल में नजर आए। 1995 में आई गोविंदा की फिल्म राजा बाबू में शक्ति कपूर ने कॉमेडियन का रोल किया और इस किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

शक्ति कपूर की फिल्में

शक्ति कपूर ने सरगम, जानी दुश्मन, लूटमार, किस्मत, नसीब, खुदा कसम, मेरा आवाज सुनो, बदले की आग, आग ही आग, हीरो, हिम्मतवाला, बलीदान, मोहब्बत, घर संसार, चालबाज, बोल राधा बोल, आंखें, हिफाजत,दिल तेरा आशिक, अंदाज, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, हंगामा, शिमला मिर्च सहित फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार 2023 में आई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में नजर आए थे।

शक्ति कपूर की पर्सनल लाइफ

शक्ति कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की। कपल के 2 बच्चे सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर है। हाल ही में रिलीज हुई श्रद्धा की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस धमाका कर रही है। फिल्म ने 700 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

ये भी पढ़ें...

August BO: सबसे फिसद्दी रहा 2022, स्त्री 2 हिट फिर भी TOP पर 2024 नहीं

श्वेता तिवारी का बाथरूम फोटोशूट, 43 की उम्र में दिखाया सीजलिंग अवतार

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Teaser से पहले छाया फिल्म का नया पोस्टर, रणवीर सिंह के खतरनाक लुक ने बढ़ाया सस्पेंस
Border 2 Hit, पर सनी देओल को काम नहीं दे रहे बड़े डायरेक्टर? सामने आई वजह