
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। अब खबर है कि फिल्म से जुड़ी टीम स्कॉटलैंड में अगले शेड्यूल के लिए तैयार है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय-टाइगर के साथ फिल्म में खूंखार विलेन का रोल प्ले करने वाले साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी टीम को ज्वाइन करेंगे। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म की शूटिंग के अगले शेड्यूल की डेट फिलहाल सामने नहीं आई हैं। फिल्म को करीब 300 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है।
मेकर्स ने अक्षय-टाइगर के फिल्म के रैपअप की जानकारी
फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी, टाइगर श्रॉफ और अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के इंडिया के फर्स्ट शेड्यूल के रैपअप की जानकारी दी है। जैकी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- हमने अभी-अभी #BMCM का पहला भारत शेड्यूल पूरा किया है। मेरी लाइफ में ये फिल्म एक बड़ा मील का पत्थर और मैं इसे लेकर काफी इमोशनल हूं। यह मेरे पापा का ड्रीम प्रोजेक्ट हैऔर अब हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं। आप लोगों द्वारा इसको सिनेमाघरों में देखने के लिए और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हमारे इस सपने को सच करने के लिए बड़े मियां @अक्षय कुमार, छोटे मियां @tigerjackieshroff, @therealprithvi और @aliabbaszafar को धन्यवाद। बता दें कि जैकी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें दो लोग घोड़ा दौड़ाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इनमें से किसी की शक्ल नजर नहीं आ रही है। टाइगर ने भी इंस्टाग्राम पर यहीं फोटो शेयर की हैं।
दिसंबर 2023 में रिलीज होगी बड़े मियां छोटे मियां
वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म के साथ मिलकर बड़े मियां छोटे मियां का निर्माण किया जा रहा है। अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म के प्रोड्यूसर वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें..
साउथ स्टार धनुष ने पेरेंट्स को गिफ्ट किया आलीशान बंगला, कीमत है करोड़ों में, 6 INSIDE PHOTOS
क्यों शत्रुघ्न सिन्हा-अमिताभ बच्चन की दोस्ती में आई खटास, सोनाक्षी के पापा ने सालों बाद किया खुलासा
करीना की भाभी की हुई गोद भराई, कपूर खानदान के साथ टीना अंबानी भी आईं नजर, Inside Photos
सलमान खान के लिए लकी रहे शाहरुख-संजय दत्त, पर इन 4 के साथ जब भी शेयर की स्क्रीन हुए सुपर FLOP
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।