पहली फिल्म के सेट पर इस वजह से पॉपुलर एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर को जड़ा था थप्पड़

Published : Oct 19, 2024, 03:36 PM IST
Shahid Kapoor

सार

शाहिद कपूर और अमृता राव 'इश्क विश्क' की शूटिंग के दौरान एक सीन में अमृता को शाहिद को थप्पड़ मारना था। कई रीटेक के बाद भी अमृता ऐसा नहीं कर पाईं, तब शाहिद की मां नीलिमा अजीम ने अमृता को मोटिवेट किया और फिर उन्होंने शाहिद को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके पेरेंट्स का बचपन में तलाक हो गया था। ऐसे में शाहिद ने 15 साल की उम्र से बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया। उन दिनों शाहिद ने ऐश्वर्या राय बच्चन और करिश्मा कपूर जैसे सेलेब्स के साथ बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया। इस दौरान शाहिद एक्टर बनने के लिए ऑडिशन भी देते थे। हालांकि, 200 बार रिजेक्ट होने के बाद उन्हें एक पेप्सी के एड में काम मिला था। उस एड में उनका काम देखकर उन्हें एक पहले वीडियो में काम मिला और फिर इसके बाद फिल्म 'इश्क विश्क' ऑफर हो गई। इस फिल्म में उनके साथ अमृता राव और शहनाज त्रिसुरी लीड रोल में थीं।

इस वजह से अमृता राव ने शाहिद कपूर को जड़े थे थप्पड़

हालांकि, फिल्म 'इश्क विश्क' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि अमृता राव, शाहिद को थप्पड़ मार दिया था। दरअसल हुआ यह था कि दोनों को एक सीन शूट करना था, जिसमें अमृता को शाहिद को थप्पड़ मारना था, लेकिन वो ऐसा कर नहीं पा रहीं थीं। इस दौरान सेट पर शाहिद की मां नीलिमा अजीम भी थीं। ऐसे में बार-बार रीटेक लेने के बाद जब सब परेशान हो गए, तो शाहिद की मां ने अमृता से कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद अमृता ने शाहिद को जोरदार तमाचा मारकर अच्छे से अपना शूट पूरा किया।

अमृता राव-शाहिद कपूर ने 2003 में किया था डेब्यू

शाहिद की मां ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने अमृता को काफी मोटीवेट किया था। नीलिमा ने अमृता से कहा था कि मारों तुम्हें ये करना है। यह तुम्हारा काम है। आपको बता दें रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इश्क विश्क' 9 मई 2003 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर और अमृता राव के अलावा शहनाज, यश टोंक, सतीश शाह और विशाल मल्होत्रा अहम भूमिका में थे। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी।

और पढ़ें..

सलमान खान के पिता ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गया बिश्नोई समाज, दे दी यह वॉर्निंग!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट