
एंटरटेनमेंट डेस्क. मुंबई पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया और इस सिलसिले में एक भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस का कहना है कि उनकी सामाजिक सेवा शाखा ने एक अभियान चलाया था और छापेमारी के बाद उन्होंने इस एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को पहले मिल गई थी इस सेक्स रैकेट की सूचना
पुलिस को कुछ दिनों पहले मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी इलाके के रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अपराधियों को फंसाने के लिए सुमन कुमारी नाम की एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा। एक्ट्रेस का भी यही नाम होने की वजह से वो जाल में फंस गई। उसने हर मॉडल के लिए 50,000 से 80,000 रुपए की कीमत की बातचीत करते हुए पकड़ी गई।
पुलिस कर रही है अन्य लोगों को पकड़ने की जांच
मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के मुताबिक, सुमन कुमारी 6 साल से मुंबई में रह रही हैं, लेकिन उन्होंने सेक्स रैकेट में कब काम करना शुरू किया, इसकी जानकारी अभी तक उन्हें नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है।
लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलती थीं सुमन
सुमन पर लड़कियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने का आरोप लगा है। वो कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती हैं। ये वो मॉडल्स थीं, जो फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आती थीं और स्ट्रगल कर रही होती थीं। इन लड़कियों को पैसों की जरूरत होती थी। फिर सुमन कुमारी उनसे संपर्क करतीं और उन्हें पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेती थीं।
कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सुमन
पुलिस के मुताबिक सुमन कुमारी 24 साल की हैं और वो भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। सुमन ने फिल्म 'लैला मजनू' के अलावा 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी' जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'बूम' ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
एक बार फिर जया बच्चन को आया गुस्सा, पामेला चोपड़ा के घर के बाद पैपराजी पर भड़कती आईं नजर
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Day 1: पहले दिन 15 करोड़ भी नहीं कमा सकी सलमान खान की फिल्म
सलमान खान ने आमिर संग फोटो शेयर कर दी फैंस को ईद की शुभकामनाएं, लोग बोले- शाहरुख कहां हैं?
पापा सतीश कौशिक के निधन के बाद वंशिका ने अनुपम खेर के साथ बनाई पहली रील, देखें क्यूट VIDEO
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।