दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक ने अनुपम खेर के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वंशिका जमीन पर बैठ कर डांस कर रही हैं। वहीं पीछे अनुपम खेर खड़े हैं और वो वंशिका को कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्टर सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक ने शुक्रवार (22 अप्रैल) शाम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ अनुपम खेर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों ही एक हॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करके हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो के जरिए वंशिका ने बताया कि है कि अनुपम अंकल से बेटर डांसर उनके पापा थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वंशिका ने अऩुपम को कहा शुक्रिया

वंशिका ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'मेरी पहली रील अनुपम अंकल के साथ। अंकल को थोड़ा रिहर्सल करने की जरूरत है, क्योंकि पापा तो बहुत अच्छा डांस करते थे। लेकिन अनुपम अंकल आपका शुक्रिया आपने कम से कम ट्राई तो किया। लव यू।' अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स वंशिका और अनुपम की तारीफ कर रहे हैं।

View post on Instagram

अनुपम रख रहे हैं वंशिका का ख्याल

जब से सतीश कौशिक का निधन हुआ है तब से उनके खास दोस्त अनुपम खेर उनकी बेटी वंशिका कौशिक की देखभाल कर रहे हैं। वो यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वंशिका को किसी चीज की कमी न रहे और न ही उन्हें सतीश की कमी खले। इसलिए वो वंशिका के साथ वो सब कुछ कर रहे हैं, जो उनके पापा उनके साथ करते थे।

9 मार्च को हुआ था सतीश का निधन

कुछ दिनों पहले सतीश के परिवार के करीबी ने खुलासा किया था कि उनके न रहने से वंशिका पर गहरा असर पड़ा है। वो बस पूरा दिन अपने पापा को याद कर रोती रहती हैं। हालांकि इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि वो इस बड़े दुख से उबरने की कोशिश कर रही हैं। आपको बता दें, दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल्ली में 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। सतीश दिल्ली में एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन रात में उनको हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें…

'भेड़िया' से लेकर 'इंडियन मैचमेकिंग 3' तक, ईद के मौके पर OTT पर रिलीज हुईं यह शानदार फिल्में

Pamela Chopra Death : जया बच्चन, करीना-सैफ, कियारा-सिद्धार्थ सहित ये स्टार्स पहुंचे आदित्य चोपड़ा के घर

बीच सड़क पर रोमांटिक हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, लिप टू लिप Kiss का VIDEO वायरल

पवन सिंह को बस एक गाने ने पहुंचा दिया था बुलंदियों पर, हर पार्टी, बारात में बजते ही झूमने लगते हैं लोग