रोम की सड़कों पर घूमते हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के Kiss का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग कपल को क्यूट बता रहे हैं। यह वीडियो निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रोम में वैकेशन मना रही हैं। निक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें और प्रियंका को रोम की सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है। इस वीडियो में उन्हें एक-दूसरे को लिप टू लिप किस करते भी देखा जा सकता है। प्रियंका और निक का यह वीडियो देखकर उनके फैन्स उनके उनकी तारीफ़ कर रहे हैं और कपल को क्यूट कपल बता रहे हैं। निक ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ 'रोम' लिखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंटरनेट यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

निक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दोनों रोम की एक सड़क पर टहल रहे हैं। उनके हाथ में आइसक्रीम है और वे मुस्कराते हुए पोज दे रहे हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को देखते हैं और एक-दूसरे के होंठों पर Kiss करके आगे बढ़ते हैं। प्रियंका और निक का वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "दुनिया में मेरी पसंदीदा जगह। दुनिया में मेरा पसंदीदा कपल।" एक यूजर का कमेंट है, "आप दोनों बहुत क्यूट हैं। भगवान आपको प्यार और खुशियों से भरी लंबी और खूबसूरत जिंदगी दे।" एक यूजर ने प्रियंका के आउटफिट की तारीफ़ की है और लिखा है, "प्रियंका इस आउटफिट में हॉट लग रही है।"

View post on Instagram

सिटाडेल के प्रमोशन में व्यस्त प्रियंका

रोम पहुंचने से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लंदन में थे। प्रियंका वहां अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को प्रमोट करने पहुंची थीं, जबकि निक वहां जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के लिए मौजूद थे। निक ने सोशल मीडिया पर प्रियंका की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तस्वीरें शेयर की थीं और इनके कैप्शन में लिखा था, "मेरी लव प्रियंका चोपड़ा और सिटाडेल की पूरी टीम को इसके वर्ल्ड प्रीमियर की बधाई। यह 28 अप्रैल से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।"

2018 में हुई कपल की शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली मुलाक़ात 2017 में मेट गाला इवेंट के दौरान हुई थी। यहीं से उनका प्यार परवान चढ़ा और दिसंबर 2018 में उन्होंने जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी की। जनवरी 2020 में सेरोगेसी से प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म हुआ।

और पढ़ें…

ट्विटर ने हटाया ब्लू टिक तो परेशान हो गए अमिताभ बच्चन, हाथ जोड़कर लगा रहे वापसी की गुहार

'किसी का भाई किसी की जान' की 7 खामियां, जो फिल्म को करा सकती हैं फ्लॉप

'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले ही बॉलीवुड में कर ली रिकॉर्ड तोड़ कमाई!