भूमि पेडनेकर ने कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में किया लिप लॉक, जानें कौन है वो मिस्ट्री मैन

Published : Feb 14, 2023, 07:25 PM IST
bhumi pendnekar

सार

भूमि पेडनेकर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ लिप लॉक करती दिखाई दे रही हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में लौटते वक्त वो कार के अंदर उसके साथ दिखाई दी थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क.भूमि पेडनेकर (bhumi pendnekar) 12 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी के रिसेप्शन में ग्लैमरस लुक में पहुंची थी। अदाकारा गोल्डन रंग के ड्रेप में काफी रिवीलिंग ब्लाउज पहनी थी। पर्ल चोकर में वो काफी आकर्षक लग रही थी। पार्टी खत्म होने के बाद एक्ट्रेस जब बाहर निकली तो उनका एक इंटिमेट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिसेप्शन के बाद भूमि का निजी पल कैमरे में हुआ कैद

देर रात जब रिसेप्शन पार्टी से भूमि पेडनेकर निकली तो उन्हें गाड़ी तक उनका खास दोस्त ड्रॉप करने आया।वीडियो में नजर आ रहा है कि भूमि पेडनेकर पार्टी से निकलती हैं और कार में जाकर बैठ जाती है। सुरक्षाकर्मी कैमरे के सामने हाथ रखते हैं ताकि वीडियो कैप्चर ना हो पाए। लेकिन कार के अंदर का रोमांस कैद हो गया। अदाकारा जैसे ही कार में जाकर बैठी वैसे ही एक मिस्ट्री मैन लिप किस कर लिया। जो पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया।

बिजनेसमैन यश कटारिया के साथ भूमि कर रही हैं डेट!

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही हलचल मच गया। उत्सुक नेटिज़न्स ने मिस्ट्री मैन की जानकारी खोजने में जुट गए। Reddit पर किए गए कमेंट्स से पता चलता है कि भूमि जिस शख्स के साथ डेट कर रही हैं वो बिजनेसमैन यश कटारिया है। कई यूजर इस वीडियो को देखकर चुटकी भी लेते नजर आए। एक यूजर ने लिखा,'ये प्रिंटेड भाईसाहब है कौन?'एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये तो बच्चा लग रहा है।’

बता दें कि पिछले दिनों भूमि और यश की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दोनों को रूमर्ड गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड कहा जा रहा है। हालांकि दोनों ने अभी तक उड़ रहे अफवाहों पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि वीडियो से यह तो साफ हो गया है कि अदाकारा किसी के साथ डेट कर रही है।

साल 2023 में छह फिल्मों में नजर आएंगी भूमि

वर्कफ्रंट पर बात करें तो भूमि पेडनेकर की इस साल छह फिल्में रिलीज हो रही हैं। अर्जुन कपूर के साथ 'द लेडीकिलर', राजकुमार राव के साथ 'भीड़', 'मेरी पत्नी का रीमेक' और 'भक्त' शामिल हैं। अदाकारा ने खुद इस बात की तस्दीक की थी कि वो इस साल छह फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

और पढ़ें:

वैलेंटाइन डे पर सिद्धार्थ-कियारा ने दिखाया रोमांटिक अंदाज़, देखें उनकी शादी की नई तस्वीरें

आमिर खान के प्यार को लड़की ने मारी थी ठोकर, सुपरस्टार ने खुद को दी थी अजीबो गरीब सजा

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर