सदाशिव अमरापुरकर के घर हुआ भयानक हादसा, फ्लैट में आग लगने से एक महिला घायल

Published : Dec 14, 2023, 09:11 AM ISTUpdated : Dec 14, 2023, 09:25 AM IST
sadashiv amrapurkar ahmednagar home fire

सार

Sadashiv Amrapurkar Home Fire.बॉलीवुड एक्टर सदाशिव अमरापुकर के अहमदानगर फ्लैट में आग लगने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने की वजह से घर में मौजूद एक महिला को चोट लगी है। बता दें कि सदाशिव अमरापुरकर अब इस दुनिया में नहीं है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर सदाशिव अमरापुरकर (Sadashiv Amrapurkar) के अहमदनगर वाले घर में आग लगने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि शॉर्ट सक्रिट होने की वजह से उनके चारों फ्लैट में आग लग गई। हालांकि, जिस वक्त आग लगी उस समय कई लोग घर में मौजूद थे, जो फटाफट बाहर आ गए। एक महिला को मामूली चोट लगी है। फ्लैट में लगी आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लैट का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। बता दें कि इस फ्लैट में दिवंगत एक्टर सदाशिव अमरापुरकर की पत्नी सुनंदा सदाशिव के नाम है और उन्होंने इसे किराए पर दे रखा है।

मुंबई में रहती है सदाशिव अमरापुरकर की फैमिली

दिवंगत एक्टर सदाशिव अमरापुरकर के अहमदनगर के सुमन अपार्टमेंट स्थित आवास को उनकी पत्नी ने किराए पर दे रखा है। वहीं, उनका पूरा परिवार मुंबई में रहता है। बता दें कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना बुधवार को दोपहर करीब दो बजे घटी। हालांकि, फायर ब्रिगेड द्वारा स्थिति पर नियंत्रण कर लिया था। घटना के दौरान ज्योति भोर पथाने नाम का एक किरायेदार कथित तौर पर फ्लैट के अंदर थी। रिपोर्ट में बताया कि महिला को बचा लिया गया था। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया था, अब वह ठीक है।

सदाशिव अमरापुरकर का जन्मदिन स्थान है अहमदनगर

अहमदनगर सदाशिव अमरापुरकर के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह उनका जन्मस्थान है। फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर होने से पहले वे थिएटर में काम करते थे। उन्होंने अपना डेब्यू गोविंद निहलानी की फिल्म अर्धसत्य से किया था। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उनको अपने डेब्यू के बाद 60 से अधिक फिल्मों ऑफर्स मिले थे। सदाशिव अमरापुरकर ने अपने करियर में ज्यादातर फिल्मों में विलेन का ही रोल प्ले किया। उन्होंने सड़क, इश्क, फरिश्ते, आंखें, हुकूमत, हम हैं कमाल के, आग, जंग, दो नंबरी, मेहरबान, राजा भैया, कुली नंबर वन, माफिया राज जैसी कई फिल्मों में काम किया। बता दें कि उनका निधन 2014 में हुआ था।

ये भी पढ़ें...

कम हुआ रणबीर कपूर की Animal का खुमार, 500 Cr क्लब में पहुंचना मुश्किल!

कोई 1 लाख तो कोई कमा पाई 5 करोड़, 2023 की 10 महाडिजास्टर फिल्में

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?
रानी मुखर्जी की वो आखिरी 5 फिल्में, 3 हिट-2 फ्लॉप, एक के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड