Border 2 के लिए सनी देओल की फीस कितनी, बाकी स्टार्स को कितने-कितने रुपए मिले?

Published : May 13, 2025, 09:13 AM IST

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सेट से उनकी तस्वीरें तो लीक हो ही रही हैं। लेकिन इस बीच उनकी और बाकी स्टार कास्ट की फीस भी मीडिया में वायरल हो रही है। जानिए 'बॉर्डर 2' के लिए किसकी कितनी फीस है...

PREV
17

रिपोर्ट्स की मानें तो 'बॉर्डर 2' के लिए सनी देओल का मेहनताना तकरीबन 50 करोड़ रुपए है।

27

वरुण धवन इस फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं और कहा जा रहा है कि यह फिल्म उन्होंने 8-10 करोड़ रुपए में साइन की है।

37

फिल्म में दिलजीत दोसांझ का अहम् रोल है। ख़बरों की मानें तो इस फिल्म के लिए उनकी फीस लगभग 4-5 करोड़ रुपए है।

47

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना 'बॉर्डर 2' में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी और फिल्म के लिए उन्हें 2-3 करोड़ रुपए में साइन किया गया है।

57

'बॉर्डर 2' की स्टार कास्ट में परमवीर चीमा की अहम् भूमिका है। कथित तौर पर इस फिल्म के लिए उन्हें 50-80 लाख रुपए मिल रहे हैं।

67

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी को 'बॉर्डर 2' में कास्ट किया गया है। उनकी फीस की जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि उन्हें भी सम्मानजनक रकम मिल रही है।

77

बात 'बॉर्डर 2' की करें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। फिल्म 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जिसे जे. पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था।'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2926 को रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories