
Swini Khara Engagement Pics: अमिताभ बच्चन और तब्बू के साथ फिल्म 'चीनी कम (Cheeni Kum) में काम कर चुकी एक्ट्रेस स्विनी खरा अब बड़ी हो चुकी हैं। 24 साल की स्विनी खरा ने सगाई कर ली है। स्विनी ने इंस्टाग्राम पर खुद फैंस के साथ अपनी सगाई की खबर शेयर की है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग स्विनी और उनके मंगेतर को इंगेजमेंट की बधाइयां दे रहे हैं।
मंगेतर ने घुटनों के बल बैठ पहनाई रिंग :
चीनी कम मूवी की चाइल्ड आर्टिस्ट स्विनी खरा ने अपने इंगेजमेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनके साथ ही स्विनी ने लिखा- मैं तुमसे पेपर रिंग के साथ भी शादी करने के लिए तैयार हूं। बता दें कि स्विनी के मंगेतर ने जब घुटनों के बल बैठकर उन्हें सगाई की अंगूठी पहनाई तो एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक था। इसके बाद कपल ने साथ में डांस भी किया।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग दे रहे बधाई :
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग स्विनी और उनके मंगेतर को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। बालिका वधू की एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) ने स्विनी को बधाई देते हुए हार्ट इमोजी शेयर किया। वहीं, एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- स्विनी! आप इतनी बड़ी हो गई हो, यकीन ही नहीं हो रहा है।
इन सीरियल्स में काम कर चुकीं स्विनी खरा :
बता दें कि स्विनी खरा की पढ़ाई मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स से हुई है। स्विनी ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है। स्विनी टीवी शो 'बा, बहू और बेबी' के अलावा 'दिल मिल गए' और 'जिंदगी खट्टी-मीठी' में भी नजर आ चुकी हैं।
इन मूवीज में काम कर चुकीं स्विनी :
स्विनी खरा ने 2005 में आई हॉलीवुड मूवी 'आफ्टर द वेडिंग' में काम किया है। इसके अलावा वो 'एलान' (2005), 'परिणीता' (2005), 'सियासत' (2006), 'हैरी पॉटर' (2008), 'पाठशाला' (2010), 'कालो' (2010), 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
ये भी देखें :
बीवी बच्चों संग सैर पर निकला 'पुष्पा', जंगल सफारी के दौरान खुली जीप में घूमते दिखे अल्लू अर्जुन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।