
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज फिल्ममेकर गंगू रामसे का निधन हो गया है। वे 83 साल के थे और रिपोर्ट्स की मानें तो लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे थे। रविवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। गंगू रामसे उन 7 रामसे भाइयों में से एक थे, जिन्हें बॉलीवुड में 'पुरानी हवेली' और 'तहखाना' जैसी कल्ट हॉरर फिल्मों के लिए जाना जाता है। रविवार को गंगू रामसे के फैमिली मेंबर्स ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों से वे बीमारी से ग्रस्त थे।
गंगू रामसे के फैमिली ने बयान में बताया उन्हें क्या हुआ था?
गंगू रामसे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "बेहद दुःख के साथ हम यह घोषणा कर रहे हैं कि हम रामसे भाइयों में से एक मशहूर सिनेमैटीग्राफर, फिल्ममेकर, निर्माता और एफ यू रामसे के दूसरे बड़े बेटे गंगू रामसे का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8 बजे 83 की उम्र में अंतिम सांस ली। वे बीते एक महीने से हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे थे। उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।"गंगू रामसे अपने पीछे बेटी गीता रामसे और बेटे चंदर रामसे को छोड़ गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रविवार दोपहर 2 बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्मों में से चुनिंदा की लिस्ट
रामसे भाइयों को बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों के पर्याय के रूप में देखा जाता है। एफ यू रामसे ने रामसे बदर्स फिल्म्स नाम के बैनर की स्थापना की थी। वहीं, गंगू रामसे 50 से ज्यादा फिल्मों में सिनेमैटोग्राफी का कमाल दिखाया था। उनकी पॉपुलर फिल्मों में 'वीराना', 'पुराना मंदिर', 'दो गज ज़मीन के नीचे', 'बंद दरवाजा' और ऋषि कपूर स्टारर 'खोज' शामिल हैं।
और पढ़ें…
किरण राव ने क्यों लिया आमिर खान से तलाक? 3 साल बाद खुद किया खुलासा
रामायण स्टार कास्ट की फीस: रणबीर को इतने रुपए मिले कि 2 एनिमल बन जाएं!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।