
एंटरटेनमेंट डेस्क. पहली प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रहीं दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। शनिवार दोपहर दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह को मुंबई के एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। वे कार से हॉस्पिटल पहुंचे और इस मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि अब खुशखबरी किसी भी वक्त आ सकती है। एक पैपराजी पेज से कपल की कार की अस्पताल में एंट्री का वीडियो शेयर किया है।
दीपिका पादुकोण की डिलीवरी को लेकर एक्साइटेड उनके फैन्स
पैपराजी पेज से एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में एंट्री करती हुई रणवीर और दीपिका की कार का वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, "दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एच.एन. रियालंस हॉस्पिटल पहुंचे। खुशखबरी आने वाली है।" वीडियो देखने के बाद रणवीर और दीपिका के चाहने वाले कमेंट बॉक्स में अपना एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, "गणेश चतुर्थी के दिन खुशखबरी आई तो क्या नाम रखना चाहिए बच्चे का।" एक यूजर ने लिखा है, "आप क्या सोचते हैं बेटा होगा या बेटी।" एक यूजर का कमेंट है, " बधाई हो दीपिका और रणवीर को सबकी तरफ से।"
रणवीर-दीपिका ने एक दिन पहले लिया था सिद्धिविनायक का आशीर्वाद
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दिन पहले ही यानी शुक्रवार (6 सितम्बर) को मुंबई में सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे थे। इस मौके से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें रणवीर दीपिका को प्रोटेक्ट करते नज़र आए थे। इससे पहले दीपिका अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट को लेकर चर्चा में थीं, जिसमें रणवीर कपूर भी उनके साथ नज़र आ रहे थे।
फ़रवरी में दीपिका ने किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवम्बर 2018 को शादी की थी। इसके लगभग 5 साल बाद फ़रवरी 2024 में दीपिका ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और यह भी बताया था कि उनकी डिलीवरी सितम्बर में होगी।
और पढ़ें…
भगवान गणेश पर बनी 11 शानदार फ़िल्में! इस गणेशोत्सव में ज़रूर देख डालें
कौन है ये एक्ट्रेस, जो 32 की उम्र में बन गई अरबपति
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।