दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया बेटी के जन्म का ऐलान, लिखे सिर्फ तीन शब्द

Published : Sep 08, 2024, 04:14 PM IST
Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Girl

सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की है। 8 सितंबर को जन्मी बच्ची का स्वागत करते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। बधाई देने वालों में बॉलीवुड हस्तियों का तांता लगा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की है और बताया है कि उनकी बेटी का जन्म 8 सितम्बर को हुआ है। हालांकि, उन्होंने ज़्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। रणवीर-दीपिका ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है, "Welcome Baby Girl. 8.9.2024 Deepika & Ranveer." रणवीर और दीपिका की पोस्ट सामने आने के बाद उनके दोस्त और प्रशंसक सभी कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

 

 

रणवीर-दीपिका के पैरेंट्स बनने पर चाहने वालों ने दी बधाई

रणवीर और दीपिका पोस्ट देखने के बाद अर्जुन कपूर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "लक्ष्मी आई है। क्वीन आई है।" सुनील ग्रोवर ने लाल रंग की दिल की इमोजी के साथ लिखा है, "बधाई हो।" गौहर खान ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "टू गुड! गॉड ब्लेस। और अब यह शुरुआत है। पैरेंटहुड में आपका स्वागत है।" प्रियंका दिवेकर का कमेंट है, "आपकी खूबसूरत प्रिंसेस के आगमन पर बहुत-बहुत बधाई।" इन सबके अलावा श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, पूजा हेगड़े कृति सेनन और मलाइका अरोड़ा समेत कई अन्य सेलेब्स ने रणवीर-दीपिका के कमेंट बॉक्स में ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

फ़रवरी में दीपिका पादुकोण ने अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बने हैं। तकरीबन 5 साल तक डेट करने के बाद कपल ने नवम्बर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। फ़रवरी 2024 में दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और 7 सितम्बर को वे डिलीवरी के लिए मुंबई के एच.एन. रिय्लायांस हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थीं। इससे एक दिन पहले 6 सितम्बर को रणवीर और दीपिका ने सिद्धिविनायक पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को पिछली बार फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में देखा गया था। वे और रणवीर आगे अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' में नज़र आएंगे, जो इसी साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

और पढ़ें…

पैरेंट्स बने रणवीर-दीपिका की Love Story, जानिए 11 साल में कब क्या हुआ?

वह रेप सीन, जिस पर एक्ट्रेस ने कर दिया था हंगामा, शूटिंग तक रुक गई थी

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश