
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ 8 सितंबर को 1 साल की हो गई हैं। ऐसे में दीपिका ने अपनी नन्ही परी के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, और बताया कि उन्होंने दुआ के लिए केक बनाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह उनकी प्यार की भाषा है।
दीपिका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें चॉकलेट केक एक व्हाइट केक स्टैंड पर रखा हुआ है। उसे जिसके बीच में एक मोमबत्ती है, जो दुआ के पहले जन्मदिन को दर्शाती है। केक के चारों ओर पेस्टल रंग के फूल हैं और बैकग्राउंड में एक कैंडल रखी है। इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यार की भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बना रही हूं।' इसके साथ उन्होंने गुब्बारे और बुरी नजर वाला इमोजी शेयर किया। वहीं दीपिका के फैंस दुआ के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की एक झलक पाकर बेहद खुश हो गए हैं। जहां एक ने कमेंट कर लिखा, 'धन्यवाद डीपी, आखिरकार आपने कुछ तो पोस्ट किया।' वहीं दूसरे ने लिखा, ‘यह बहुत प्यारा है, प्यारी मां की तरफ से बेबी दुआ के लिए एक प्यारा सा केक।’
ये भी पढ़ें..
4 घंटे की थी सलमान खान की दबंग, छोटी करने निकला दम-हिट हुई तो साउथ में बने 2 रीमेक
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। इसके बाद दीपिका पादुकोण सिंह ने साल 2024 में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम दुआ है। वहीं कपल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो रणवीर इस समय आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' और फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं दीपिका निर्माता एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी अहम रोल में दिखाई देंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।