सलमान खान की दबंग की रिलीज को 15 साल हो गए हैं। 2010 में आई इस मूवी को अभिनव सिंह कश्यप ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ने रिलीज के साथ खूब गदर किया था और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 126 मिनट की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सलमान डिफरेंट में लुक दिखे थे।

सलमान खान की 2010 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म दबंग की कहानी काफी सिम्पल थी, लेकिन फिर भी इसने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल किया। डायरेक्टर अभिनव सिंह कश्यप और प्रोड्यूसर मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने इसे अरबाज खान प्रोडक्शंस और ढिल्लन मेहता के श्री अष्टविनायक सिने विजन के बैनर तले बनाया था। फिल्म में सलमान के साथ अरबाज खान, सोनू सूद, ओम पुरी, डिंपल कपाड़िया, विनोद खन्ना, अनुपम खेर, महेश मांजरेकर और माही गिल लीड रोल में थे। सोनाक्षी सिन्हा लीड एक्ट्रेस थीं और उनकी ये डेब्यू मूवी थी। आइए, जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स...

फिल्म दबंग से जुड़े फैक्ट्स

- फिल्म में सलमान खान ने चुलबुल पांडे नाम के पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इसमें उनका लुक और गेटअप काफी डिफरेंट था। मूंछों वाले सलमान को दर्शकों को खूब पसंद किया था। बताया जाता है कि वे मूंछ रखने को तैयार नहीं थे। मेकर्स के काफी मनाने के बाद तैयार हुए थे।

- कम ही लोग जानते हैं कि फिल्म दबंग 4 घंटे की बनी थी और इसे एडिट करने में एडिटर के पसीने छूट गए थे। समझ नहीं आ रहा था कि किस सीन को हटाया जाए और किसे रखा जाए। फिर सलमान खान ने डायरेक्टर डेविड धवन की मदद ली थी। डेविड के डायरेक्शन में इसे एडिट कर 2 घंटे की बनाई गई थी।

- फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने सलमान और अरबाज खान की मां का रोल प्ले किया था, जो उम्र में दोनों से कुछ साल ही बड़ी थी। पहले वे रोल करने के लिए तैयार नहीं थी। हालांकि, सलमान ने उन्हें काम करने के लिए मना लिया था।

- फिल्म में मलाइका अरोड़ा का आइमट नंबर मुन्नी बदनाम हुई... काफी फेमस हुआ था। बता दें कि पहले उनका ये गाना सिर्फ सोनू सूद के साथ ही फिल्माया जाना था, लेकिन बाद में सलमान खान ने इसमें रुचि दिखाई और वे भी इसमें नजर आए।

ये भी पढ़ें... सलमान खान ने शुरू की 'बैटल ऑफ़ गलवान' की शूटिंग, फर्स्ट लुक सामने आते ही हुआ वायरल

सलमान खान की फिल्म दबंग का कलेक्शन

सलमान खान की फिल्म दबंग का बजट 41 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 221.14 करोड़ का बिजनेस किया था। दबंग ने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे। इसे बेस्ट पॉपुलर एंटरटेनमेंट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके साथ ही 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे। सोनाक्षी सिन्हा को बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। फिल्म की पॉपुलैरिटी देखकर इसके साउथ में 2 रीमेक बने। तमिल में ओस्थे नाम से रीमेक बनाया गया था, जिसमें सिलंबरासन, ऋचा गंगोपाध्याय, सोनू सूद, जीतन रमेश, संथानम, नासर और रेवती लीड रोल में थे। वहीं, तेलुगु में गब्बर सिंह नाम से रीमेक बनाया गया था, जिसमें पवन कल्याण और श्रुति हासन लीड रोल में थे।