
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में बेटी की मां बनीं दीपिका पादुकोण को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रविवार दोपहर उन्हें और उनके पति रणवीर सिंह को न्यू बोर्न बेबी के साथ मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल से घर के लिए रवाना होते देखा गया। इस मौके से कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज से शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें और रणवीर को कार में सवार देखा जा सकता है। दोनों के चेहरे पर बेटी को पहली बार घर ले जाने की ख़ुशी साफ़ दिखाई दे रही है। फैन पेज से कपल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया है, "दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी के साथ अस्पताल से रवाना होते हुए।"
बेटी को घर ले जाते दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का वीडियो वायरल
बेटी को घर ले दीपिका और रणवीर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके फैन्स उन पर प्यार लुटा रहे हैं। एक पैपराजी पेज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "नई शुरुआत। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी लिटिल प्रिंसेस को घर लाए। एक खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत।" वीडियो देखने के बाद कई इंटरनेट यूजर्स ने रेड हार्ट की इमोजी शेयर करते हुए कपल के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित किया है। वहीं, कुछ इंटरनेट यूजर्स पैपराजी की खिंचाई कर रहे हैं और उन्हें रणवीर-दीपिका की प्राइवेसी का सम्मान करने की सलाह दे रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दिया बेटी को जन्म
2018 में शादी करने के 5 साल बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फ़रवरी 2024 को सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान किया था कि वे पहली बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी साफ़ किया था कि सितम्बर में दीपिका की डिलीवरी होगी। 7 सितम्बर को दीपिका मुंबई के एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हुईं और 8 सितम्बर को उन्होंने यहां बेटी को जन्म दिया। रणवीर और दीपिका ने साझा पोस्ट कर जरिए फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। हालांकि, अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि कपल ने अपनी बेटी का नाम क्या रखा है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। अजय देवगन इस फिल्म के लीड हीरो है। इसी साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी अहम् भूमिका में दिखाई देंगे।
और पढ़ें…
Casting Couch के चलते इस एक्ट्रेस ने छोड़ी फ़िल्में, अब है TV की सबसे महंगी हीरोइन
20 दिन गोविंदा के घर में रही अनजान लड़की, हकीकत पता चली तो बीवी के उड़ गए थे होश!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।