करियर के पीक पर भी मां का रोल करने से नहीं कतराई ये 11 एक्ट्रेस, एक का बेटा तो 36 साल बड़ा सुपरस्टार बना था

Published : Feb 15, 2023, 07:57 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' (Shehzada) में मनीषा कोइराला उनकी मां का रोल कर रही हैं। वैसे बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्हें मां का रोल करने में कभी कोई आपत्ति नहीं हुई। जानिए ऐसे ही एक्ट्रेस के बारे में...

PREV
111

प्रियंका चोपड़ा ने 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार इम्पॉसिबल' में 14 साल की लड़की का मां का रोल किया, जबकि वे 2019 में रिलीज हुई 'द स्काई इज पिंक' में जायरा वसीम की मां के किरदार में भी नजर आई थीं। 

211

ऋचा चड्ढा खुद से 12 साल बड़े नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की मां का रोल निभा चुकी हैं। फिल्म थी 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर', जो  2012 में पर्दे पर आई थी। 

311

मनीषा कोइराला उस वक्त 24 साल की थीं, जब उन्होंने 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉम्बे' में जुड़वां बेटों की मां बनी थीं। वे 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर की मां का रोल भी कर चुकी हैं।

411

विद्या बालन फिल्म 'पा' में 36 साल बड़े अमिताभ बच्चन की मां का रोल कर चुकी हैं। 2009 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब विद्या बालन महज 30 साल की थीं। 

511

फिल्म 'अस्तित्व' में तब्बू ने खुद से 4 साल बड़े एक्टर सुनील बारवे की मां का रोल निभाया था। यह फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। वैसे तब्बू उसके बाद भी 'दृश्यम' और 'दे दे प्यार' जैसी फिल्मों में मां के किरदार निभा चुकी हैं।

611

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ खुद से 3 साल बड़े रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभा चुकी हैं। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इससे पहले उन्हें 'बाजीराव मस्तानी' में भी मां के रोल में देखा जा चुका है।

711

2022 में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में मोना सिंह ने आमिर खान की मां का रोल निभा था। जबकि उम्र में आमिर मोना से लगभग 17 साल बड़े हैं। 

811

साउथ इंडियन एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी फिल्म 'बाहुबली' (फ्रेंचाइजी) में खुद से 2 साल बड़े प्रभास की मां का किरदार कर चुकी हैं। इस फ्रेंचाइजी की दोनों फ़िल्में 2015 और 2017 में रिलीज हुई थीं। 

911

दिवंगत श्रीदेवी उस वक्त महज 13 साल की थीं, जब उन्होंने खुद से 13 साल बड़े रजनीकांत की सौतेली मां का रोल निभाया था। फिल्म थी 'मूंद्रू मुदिचू', जो 1976 में रिलीज हुई थी। 

1011

गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकारा नरगिस ने महज 28 साल की उम्र सुनील दत्त की मां का रोल निभाया था। खास बात यह है कि नरगिस उम्र में सुनील दत्त से महज 1 दिन बड़ी थीं। फिल्म थी 'मदर इंडिया', जो 1957 में रिलीज हुई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories