भूमि पेडणेकर हाल ही में मुंबई में हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थीं। यहां से निकलने के बाद का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखने के बाद लोग उनके जमकर मजे ले रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ कोजी होती नजर आ रही हैं। वीडियो हाल ही में मुंबई में हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के वेडिंग रिसेप्शन के बाद का है। भूमि पेडणेकर इस रिसेप्शन में गोल्डन साड़ी में पहुंची थीं और वे यहां आकर्षण का केंद्र रहीं एक्ट्रेसेस में से एक थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉडीगार्ड ने कैमरों को रोका

वीडियो एक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग रिसेप्शन के बाद भूमि अपनी कार में बैठकर रवाना हो रही हैं। इसी दौरान उनके बॉयफ्रेंड यश उनके पास आते हैं और उन्हें Kiss करते हैं। इस दौरान एक बॉडीगार्ड उन्हें प्राइवेसी देने की पूरी कोशिश कर रहा है। वह फोटोज और वीडियो बना रहे पैपराजी को रोकने की कोशिश करता है, फिर भी उनका वीडियो सामने आ ही गया। यह वीडियो पैपराजी के सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर किया गया था, जिसे बाद में संभवतः एक्ट्रेस की गुजारिश के बाद डिलीट कर दिया गया।

इंटरनेट यूजर्स ले रहे मजे

हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भूमि और यश के जमकर मजे ले रहे हैं। मसलन एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा है, "यह Kiss नहीं था। यह CPR था, क्योंकि वे लंबे समय से सांस रोककर रखे हुए थीं।" एक यूजर का कमेंट है, "हाहाहा...आज के लाफ्टर का बढ़िया डोज।" एक यूजर ने लिखा है, "उनके फेफड़ों को कुछ पंप की जरूरत है।"

12 फ़रवरी को हुआ रिसेप्शन

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फ़रवरी को जैसलमेर, राजस्थान में शादी करने के बाद 12 फ़रवरी को मुंबई में रिसेप्शन दिया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए थे। भूमि पेडणेकर ने अपने बोल्ड लुक के कारण खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बात भूमि के वर्क फ्रंट की करें तो वे पिछली बार फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में नजर आई थीं, जो पिछले साल OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'अफवाह', भीड़', भक्षक' और 'द लेडी किलर' जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

और पढ़ें…

किसी हीरोइन से कम नहीं शाहरुख़ खान के मैनेजर की इनकम, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और कुल संपत्ति?

साउथ इंडियन एक्ट्रेस को हुई गंभीर बीमारी, सोशल मीडिया पर लिखा- कई बार ताकत जुटाना मुश्किल होता है

'आप अंडरवियर पहनना भूल गईं', 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस की ड्रेस देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

राखी सावंत के पति की मुश्किलें बढ़ीं: जमानत मिल नहीं रही और अब रेप केस में पुलिस ने मांगी उनकी कस्टडी