
एंटरटेनमेंट डेस्क. ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' के बाद किसी भी भारतीय फिल्ममेकर के लिए रामायण पर आधारित फिल्म बनाना मुश्किल होने वाला है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि नितेश तिवारी अपनी प्लानिंग पर अड़े हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नितेश तिवारी ने अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण के बारे में बात की और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके द्वारा रामायण पर बनाई फिल्म से किसी की भी धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होंगी।
मेरी फिल्म से किसी की भावना आहत नहीं होगी
नितेश से पूछा गया कि आदिपुरुष कंट्रोवर्सी के बाद उन्होंने रामायण पर अपनी फिल्म बनाने के फैसले को क्यों नहीं टाला। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरा सवाल बिल्कुल सिंपल है। जो कंटेंट मैं क्रिएट करूंगा, और लोगों के साथ उसका कंज्यूमर मैं भी रहूंगा। इस वजह से मैं इस बात को लेकर बिल्कुल कॉन्फिडेंट हूं कि मैं जो फिल्म बनाऊंगा वो किसी की भावनाओं को आहत नहीं करेगी। मुझे पता है कि मैं कंज्यूमर के तौर पर किस तरह का कंटेंट देखना चाहता हूं।'
जल्द ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे नितेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में राम और सीता के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लीड रोल के लिए चुना गया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक किसी भी तरह का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। इसी बातचीत के दौरान नितेश से जब फिल्म की कास्ट के बारे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वो कास्ट को लेकर जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।
बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी थी 'आदिपुरुष'
आपको बता दें प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' जून में रिलीज हुई थी, लेकिन फैंस को इस फिल्म को पसंद नहीं किया। फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद, इसके सीन्स को लेकर भी काफी विवाद हुआ। वहीं फिल्म के डॉयलाग राइटर मनोज मुंतशिर की भी खूब आलोचना की गई। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के कुछ दिन में ही इसके डायलॉग्स को बदल दिए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।