
89 साल के धर्मेंद्र की काफी दिनों ने तबीयत खराब है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 10-12 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें बुधवार सुबह घर शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज अब घर पर ही चल रहा है। धर्मेंद्र के घर बाहर फैन्स के साथ मीडिया भी मौजूद है। सभी उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि, गुरुवार को सनी देओल ने उस वक्त अपना आपा खो दिया जब उन्होंने घर के बाहर मीडियावालों को देखा। वे बाहर आए और नाराजगी जाहिर की। इसके बाद करन जौहर ने पोस्ट शेयर कर भड़ास निकाली। अब अमीषा पटेल भी नाराज होती नजर आ रही हैं।
धर्मेंद्र का इलाज घर पर चल रहा है। उनका पूरा परिवार उनके पास है। इसी बीच घर से बाहर मौजूद मीडिया पर सनी देओल भड़कते नजर आए थे। उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी पर तंज कसते हुए कहा था- "आप लोगों को घर जाना चाहिए। आपके घर में मां बाप है, आपके बच्चे हैं। वो देखो किस तरह वीडियो बना रहा है। शरम नहीं आती।" इससे पहले धर्मेंद्र का उनके आवास से एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ सनी और बॉबी देओल समेत उनके परिवार के सदस्य भी दिख रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर फूट-फूट कर रोती हुई दिखाई दे रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा था- "ये मेरे लिए आसान समय नहीं रहा है। धरम जी का स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत चिंता का विषय है। उनके बच्चों की नींद उड़ी हुई है। मैं इतनी जिम्मेदारियों के साथ कमजोर नहीं पड़ सकती।"
ये भी पढ़ें... Dharmendra को लेकर सनी देओल के बाद करन जौहर भी भड़के, बोले- बर्बाद नस्ल
सनी देओल के मीडिया पर भड़कने के बाद करन जौहर ने पोस्ट शेयर कर नाराजगी जाहिर की थी। अब अमीषा पटेल भी गुस्सा है। उन्होंने भी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा- "मुझे लगता है कि मीडिया को इस समय देओल परिवार को अकेला छोड़ देना चाहिए और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए।" उन्होंने कुछ हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर की है।
ये भी पढ़ें... पिता धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत के बीच मीडिया पर फूटा सनी देओल का गुस्सा, देखें VIDEO
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।