4 फ़िल्में, 2-2 बार एक ही नाम से बनी, हर बार एक ही सुपरस्टार ने निभाया लीड रोल!

Published : Apr 13, 2025, 06:46 PM IST

धर्मेंद्र ने 'बेगाना', 'बाजी', 'लोहा' और 'पत्थर और पायल' नाम की फिल्मों में दो-दो बार काम किया। कुछ हिट रहीं, कुछ हुईं फ्लॉप। जानिए पूरी कहानी!

PREV
110

बॉलीवुड में एक ही नाम से फ़िल्में बनना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन एक ही हीरो का सेम टाइटल वाली फिल्मों में काम करना जरूर हैरानी भरा हो सकता है। धर्मेन्द्र ऐसे ही एक्टर्स में शामिल हैं, जिन्होंने 4 ऐसे टाइटल वाली फिल्मों में काम किया है, जो दो-दो बार बनीं। जानिए उन फिल्मों के बारे में...

210

धर्मेन्द्र ने जिन चार टाइटल वाली फिल्मों में दो-दो बार काम किया है, उनमें 'बेगाना', 'बाजी', 'लोहा' और 'पत्थर और पायल' शामिल हैं।

310

पहली बार 'बेगाना' 1963 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सदाशिव राव कवि ने किया था। फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ सुप्रिया चौधरी, आगा और तरुण बोस की भी अहम् भूमिका थी। लव ट्रायंगल पर बेस्ड इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

410

'बेगाना' दूसरी बार डायरेक्टर अम्बरीश सांगल ने बनाई, जो 1986 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ कुमार गौरव, रति अग्निहोत्री, दीप्ति नवल और राज किरण की भी अहम् भूमिका थी।

510

धर्मेन्द्र ने एक ही नाम वाली जो दो फ़िल्में की, उनमें ‘बाजी’ भी शामिल है। पहली बार 'बाजी' 1968 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन मोनी भट्टाचार्जी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ वहीदा रहमान, जॉनी वॉकर और हेलन की भी अहम् भूमिका थी।

610

1984 में फिर एक बार 'बाजी' नाम से फिल्म बनाई गई, जिसका डायरेक्शन राज एन. सिप्पी ने किया था। इस फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ मिथुन चक्रवर्ती, रेखा, रंजीता, शक्ति कपूर और मदन पुरी अहम् भूमिका में दिखे थे। शुरुआत में इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे, लेकिन आखिर में यह फ्लॉप साबित हुई थी।

710

धर्मेन्द्र ने 'लोहा' नाम की दो फिल्मों में काम किया है। इनमें से पहली 'लोहा' 1987 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन राज एन. सिप्पी ने किया था। फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, करण कपूर, माधवी, मंदाकिनी और अमरीश पुरी की अहम् भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी।

810

1997 में डायरेक्टर कांति शाह ने 'लोहा' नाम से फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ मिथुन चक्रवर्ती, मोहन जोशी, शक्ति कपूर, इशरत अली और रज्जाक खान जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था।

910

'पत्थर और पायल' नाम की दो फिल्मों में धर्मेंद्र नज़र आए हैं। पहली बार इस टाइटल वाली फिल्म 1974 में बनी थी। इस फिल्म का निर्देशन हेमेश मल्होत्रा ने किया था। फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ हेमा मालिनी, विनोद खन्ना और अजीत खान की भी अहम् भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

1010

दूसरी बार 'पत्थर और पायल' नाम से फिल्म साल 2000 में बनी। के. बी. तिलक ने फिल्म का निर्देशन किया था। बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही इस फिल्म में धर्मेन्द्र के अलावा हेमंत बिरजे, रजा मुराद, अनिल नागरथ और महेश राज जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories