घायल धर्मेंद्र ने खुद को बताया 'जख्मी शेर', पापा की हालत देख निकली-सनी-बॉबी की जान

Published : Jun 07, 2024, 03:32 PM IST
dharmendra share video with plaster on leg actor son sunny bobby deol shocked

सार

Dharmendra Plaster On Leg. 88 साल के धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा नजर रहा। वीडियो शेयर कर उन्होंने खुद को जख्मी शेर कहा है। उनके वीडियो पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैन्स के साथ उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल भी घबरा गए हैं। दरअसल, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र अपने लोनावला वाले फार्महाउस में कुर्सी पर बैठे हैं और उनके एक पैर में प्लास्टर चढ़ा दिख रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा- जख्मी शेर फिर से बिजी है। उनकी पोस्ट पर फैन्स उनका हालचाल पूछ रहे हैं। वहीं, उनके दोनों बेटों ने भी दिलवाला इमोजी शेयर कर रिएक्ट किया है।

 

 

88 की उम्र में भी धर्मेंद्र एक्टिव

धर्मेंद्र का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे ग्रे स्वेटशर्ट और नीला रंग का पजामा पहने नजर आ रहे हैं। उन्हें आखिरी बार वोटिंग के दिन देखा गया था। बता दें कि उनकी पत्नी हेमा मालिनी तीसरा बार मथुरा से लोकसभा चुनाव जीत गई हैं। 88 साल के धर्मेंद्र इस उम्र में भी वे काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपना ज्यादातर वक्त अपने लोनावला वाले फार्महाउस पर बीताते हैं। वे यहां फल-सब्जी के साथ ऑर्गेनिक खेती करते हैं, जिनका समय-समय पर वे वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं।

फिल्मों में भी एक्टिव हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र फिल्मों में भी एक्टिव हैं। वे आखिरी बार इसी साल आई फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे। इस फिल्म में शाहिद कपूर-कृति सेनन लीड रोल में थे। धर्मेंद्र ने फिल्म में शाहिद के दादा का रोल प्ले किया था। वे 2023 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। करन जौहर की यह फिल्म हिट रही थी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म अपने 2 है, जिसमें वो अपने दोनों बेटों के अलावा पोते करन देओल के साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि धर्मेंद्र की 2 फैमिली है। उन्होंने लाइफ में दो शादियां की एक प्रकाश कौर से तो दूसरी हेमा मालिनी से। उनके कुल 6 बच्चे हैं इसमें 2 बेटे और 4 बेटियां हैं।

ये भी पढ़ें...

GHKKPM MAHA विस्फोट: इस तरह खत्म होगी सवि-ईशान की प्रेम कहानी

HIT मशीन एकता कपूर के 8 महाफ्लॉप शो, सुपरस्टार्स भी नहीं बचा पाए लाज

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा