
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म ने महज 10 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन भी लीड रोल में हैं। जहां रणवीर सिंह 40 साल के हैं। वहीं सारा महज 20 साल की हैं। हालांकि, रणवीर और सारा के बीच उम्र के अंतर को लेकर लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब 'धुरंधर' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
मुकेश छाबरा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे बिल्कुल साफ निर्देश दिए गए थे कि कहानी यह है कि वो उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए, हम जानते थे कि हमें 20-21 साल की एक यंग लड़की चाहिए। जब पार्ट 2 आएगा, तब उम्र के अंतर के बारे में बात करने वालों को सभी जवाब मिल जाएंगे। ऐसा नहीं है कि हमारे पास 26-27 साल की उम्र के अच्छे एक्टर्स नहीं हैं। हमारे पास अच्छे एक्टर्स हैं, लेकिन फिल्म में यह (उम्र का अंतर) जरूरी था। हर बात लोगों को समझाइ नहीं जा सकती। जब मैं भी उम्र के अंतर के बारे में पढ़ रहा था, तो मुझे हंसी आ रही थी। हालांकि, फिल्म के निर्देश के अनुसार, यह सही है।'
ये भी पढ़ें..
रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 में हुई बॉलीवुड हीरो की एंट्री, खूंखार विलेन बन मचाएगा गदर
Dhurndhar का धांसू रिकॉर्ड, 'पुष्पा 2', 'छावा' सबको पीछे छोड़ बनी अब तक की नं. 1 फिल्म
मुकेश छाबरा ने आगे कहा, 'मेरा विचार था कि हम एक नई दुनिया बना रहे हैं। इसलिए हम सरप्राइज कास्टिंग कर रहे हैं और इस लड़की का लुक बिल्कुल नया होना चाहिए। हालांकि, वो चाइल्ड एक्टर रह चुकी हैं और कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, फिर भी हम उसे एक नया रूप देना चाहते थे। मैं सारा के साथ कई सालों से काम कर रहा हूं और वो ऑडिशन के लिए आती रही हैं। वो सच में बहुत प्यारी लड़की है।' मुकेश ने आगे बताया कि जब सारा ने ऑडिशन दिया, तब उन्होंने उसके प्यारे चेहरे के पीछे छिपे टैलेंट को पहचान लिया था। मुकेश ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, यह आपको पार्ट 2 में देखने को मिलेगा।' आपको बता दें 'धुरंधर' पार्ट 2 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।