
एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) का ट्रेलर जो बुधवार 2 अगस्त को रिलीज होने वाला था, उसे पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को पोस्टपोन करने की वजह अक्षय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। दरअसल, उन्होंने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) के निधन की वजह से ट्रेलर रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- "अविश्वसनीय, नितिन देसाई के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का एक बड़ा हिस्सा थे। उन्होंने मेरी कई फिल्मों में काम किया...यह बहुत बड़ी क्षति है। उनके सम्मान के लिए हम आज ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं। कल सुबह 11 बजे इसे लॉन्च करेंगे ओम शांति।"
अक्षय कुमार की OMG 2 को मिला ओ सर्टिफिकेट
अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। फिल्म की वजह की किसी की धार्मिक भावना को ठेस ना पहुंचे इसके लिए सेंसर बोर्ड ने कड़े कदम उठाए। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 27 कट लगाने के बाद इसको ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की परमिशन दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म मेकर्स से कई डायलॉग्स में चेंज करने को कहा था। इतना ही फिल्म में जो अक्षय का किरदार भगवान शंकर का था उसे भी बदलकर मैसेंजर ऑफ गॉड करने को कहा गया था। सभी संशोधन करने के बाद फिल्म को पास किया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की लंबाई में से 13 मिनट कट किए गए हैं। फिल्म अपने तय समय पर याी 11 अगस्त को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार को है OMG 2 से काफी उम्मीदें
अक्षय कुमार लंबे समय से लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे हैं। 2022 में आई उनकी फिल्में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, राम सेतु, कटपुतली सभी सुपरफ्लॉप रही। वहीं, इस साल आई उनकी फिल्म सेल्फी तो डिजास्टर साबित हुई। अक्षय को अपनी फिल्म OMG 2 से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में हैं। डायरेक्टर अमित राय ने फिल्म को 150 करोड़ के बजट में तैयार किया है।
ये भी पढ़ें...
फिल्मों में जब औरत बने 8 सुपरस्टार्स तो ऐसा रहा BOX OFFICE पर हाल
कौन है नितिन देसाई, जिन्होंने अपने ही स्टूडियो में लगा ली फांसी
नितिन देसाई का ND स्टूडियो, जहां बने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सेट, PIX
10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सीक्वल मूवीज, पर TOP 3 में बॉलीवुड नहीं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।