
हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत और आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई हैं। फिलहाल दोनों ही फिल्मों के पास अच्छी कमाई का मौका है। दोनों मूवीज को इंडियन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दोनों ही 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। इसी बीच दोनों फिल्मों का 15वें का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है। sacnilk.com की मानें तो एक दीवाने की दीवानियत और थामा दोनों ही जमकर नोट छाप रही हैं।
पहले बात करते हैं हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की। इस मूवी का जलवा पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। पहले दिन इसने 9 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 7.75 करोड़ रहा था। तीसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ कमाए थे। पहले वीक इसकी कमाई 55.15 करोड़ तक पहुंच गई थी। 14वें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ कमाए। 15वें दिन इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 2 करोड़ का बिजनेस किया। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 68.05 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर और अनंत नारायण महादेवन भी हैं। मूवी का बजट 25 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... Bihar से हैं बॉलीवुड के 8 स्टार्स, 3 तो हर रोल में फिट-एक अब दुनिया में नहीं
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा भी शानदार परफॉर्म कर रही हैं। sacnilk.com की मानें तो मूवी ने अपनी ओपनिंग शानदार तरीके से की थी। पहले दिन इसने 24 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 18.6 करोड़ रहा था। तीसरे दिन इसने 13 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने पहले वीक 108.4 करोड़ का बिजनेस किया था। थामा ने रिलीज के 11वें दिन 3 करोड़, 12वें दिन 4.4 करोड़, 13वें दिन 4.5 करोड़, 14वें दिन 1.5 करोड़ कमाए थे। 15वें दिन इसका कलेक्शन 2 करोड़ रहा। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 123.80 करोड़ की कमाई कर ली है। डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं। मूवी का बजट 145 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... अनिल कपूर ने मूंछ मुंडवाई-रेखा की जगह श्रीदेवी को लिया, फिर क्यों फ्लॉप हुई वो फिल्म?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।