MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अनिल कपूर ने मूंछ मुंडवाई-रेखा की जगह श्रीदेवी को लिया, फिर क्यों फ्लॉप हुई वो फिल्म?

अनिल कपूर ने मूंछ मुंडवाई-रेखा की जगह श्रीदेवी को लिया, फिर क्यों फ्लॉप हुई वो फिल्म?

अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म लम्हे की रिलीज हो 34 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर यश चोपड़ा ने ये फिल्म पूरी शिद्दत के साथ बनाई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद यश चोपड़ा डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। 

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Nov 04 2025, 07:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
फिल्म लम्हे की रिलीज 34 साल
Image Credit : instagram

फिल्म लम्हे की रिलीज 34 साल

लम्हे 1991 में आई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म की कहानी हनी ईरानी और राही मासूम रजा ने मिलकर लिखी थी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने मां-बेटी का रोल प्ले किया था। फिल्म में वहीदा रहमान, अनुपम खेर, दीपक मल्होत्रा ​​और डिप्पी सागू भी थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
अनिल कपूर ने मुंडवाई मूंछे
Image Credit : instagram

अनिल कपूर ने मुंडवाई मूंछे

यश चोपड़ा फिल्मों में एक्सपेरिमेंट्स के लिए जाने जाते हैं। इसलिए लम्हे में अनिल कपूर को अपनी प्यारी मूंछों की कुर्बानी देनी पड़ी थी। दरअसल, फिल्म में उन्हें श्रीदेवी से उम्र में छोटा दिखना था, इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें... वो 5 हीरोइन, जिनके साथ बाप-बेटे धर्मेंद्र-सनी देओल दोनों ने फरमाया इश्क

37
कैसे आया था फिल्म लम्हे का आइडिया
Image Credit : instagram

कैसे आया था फिल्म लम्हे का आइडिया

अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ फिल्म सिलसिला की शूटिंग के दौरान यश चोपड़ा को फिल्म लम्हे का आइडिया आया था। उन्होंने उसी वक्त तय कर लिया था कि वे लम्हे में रेखा को कास्ट करेंगे।

47
लम्हे से पहले बनाई फिल्म चांदनी
Image Credit : instagram

लम्हे से पहले बनाई फिल्म चांदनी

बदलती परिस्थितियों को देखते हुए यश चोपड़ा ने पहले फिल्म चांदनी बनाई। इसमें लीड एक्ट्रेस श्रीदेवी थी। फिल्म में श्रीदेवी का चुलबुलापन और अदाएं देखने के बाद यश ने लम्हे में रेखा की जगह श्रीदेवी को कास्ट करना फाइनल किया।

57
लम्हे अपनी कहानी के वजह से फ्लॉप हुई
Image Credit : instagram

लम्हे अपनी कहानी के वजह से फ्लॉप हुई

फिल्म लम्हे में दिखाया कि अनिल कपूर, श्रीदेवी से शादी करना चाहता है, लेकिन वो उम्र में उससे बड़ी और किसी ओर से प्यार करती हैं। बाद में उसकी एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। उसकी बेटी (श्रीदेवी) बड़ी होकर अनिल कपूर से प्यार करने लगती है, लेकिन वो उसे एक्सेप्ट नहीं करता है। हालांकि, फिल्म की हैप्पी एंडिंग होती। दर्शकों को कहानी पसंद नहीं आई थी।

67
फ्लॉप के बाद भी फिल्म लम्हे को मिले ढेर अवॉर्ड
Image Credit : instagram

फ्लॉप के बाद भी फिल्म लम्हे को मिले ढेर अवॉर्ड

लम्हे फ्लॉप रही लेकिन 1992 में बेस्ट फिल्म के लिए यश चोपड़ा को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला तो बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड श्रीदेवी को मिला था। बेस्ट कॉमेडियन अनुपम खेर, बेस्ट स्टोरी हनी ईरानी, बेस्ट डायलॉग्स के लिए राही मासूम रजा को फिल्मफेयर मिला था। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मूवी ने जीता था।

77
फिल्म लम्हे का बजट और कलेक्शन
Image Credit : instagram

फिल्म लम्हे का बजट और कलेक्शन

यश चोपड़ा ने फिल्म लम्हे को 2 करोड़ के बजट में तैयार किया था। मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और इसने 3 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग राजस्थान और लंदन में हुई थी।

ये भी पढ़ें... कितने अमीर हैं शाहरुख खान की King के 10 सितारे, 4 की दौलत तो मूवी के बजट से भी कम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
अनिल कपूर
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
अनुपम खेर

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शर्टलेस पोज, अकेलापन और इमोशनल मैसेज..सलमान खान की इस पोस्ट ने क्यों सबको चौंकाया
Recommended image2
अब कहां और किस हाल में है ऐश्वर्या राय का ये को-स्टार, एक हादसे ने कैसे पलट कर रख दी जिंदगी
Recommended image3
शूटिंग के दौरान जब मरते-मरते बचे ये 6 बॉलीवुड स्टार्स, एक तो आधा कटने वाला था
Recommended image4
Salman Khan 60 की उम्र में क्या खाकर रहते हैं फिट? इस एक चीज़ को हाथ भी नहीं लगाते
Recommended image5
Dhamaal 4 Postponed : क्यों पोस्टपोन हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', अब कब होगी रिलीज?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved