धर्मेंद्र के माफी मांगने के बाद बेटी ईशा ने पापा के लिए किया खास पोस्ट, कह डाली यह बड़ी बात

Published : Jun 29, 2023, 06:25 PM ISTUpdated : Jun 29, 2023, 06:30 PM IST
Esha Deol

सार

धर्मेंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी फैमिली से माफी मांगी थी। हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई थी। अब इस पोस्ट को देखने के बाद उनकी बेटी ईशा ने अपने पापा के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार धर्मेंद्र ने हाल ही में अपनी बेटी ईशा और अहाना और पत्नी हेमा के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। एक्टर ने पत्नी और बच्चों से खुद बात न कर पाने के लिए माफी भी मांगी है। अब पिता के पोस्ट के बाद बेटी ईशा देओल ने एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। यह फोटो ईशा की शादी के दौरान की है। इसमें ईशा के साथ धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और ईशा के पति भरत तख्तानी नजर आ रहे हैं।

ईशा देओल ने लिखा पापा धर्मेंद्र के लिए प्यार भरा नोट

ईशा देओल ने इस खूबसूरत फोटो को शेयर कर लिखा, ‘लव यू पापा। आप सबसे बेस्ट हैं, हम आपसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और आपको ये पता है। खुद को चीयर कीजिए और लाइफ में हमेशा खुश और स्वस्थ रहिए। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।’

 

आपको बता दें धर्मेंद्र ने अपने पोस्ट में माफी मांगते हुए लिखा था, 'ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे..तख्तानी और वोहरा को मैं प्यार करता हूं और दिल से आप सभी का सम्मान करता हूं। उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपसे पर्सनली बात कर सकता था, लेकिन..' ऐसी अफवाहें थीं कि हेमा मालिनी के परिवार को करण की शादी में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें न शामिल होने का फैसला किया। इस वजह से लोग कयास लगा रहे हैं कि यह पोस्ट उसी की तरफ इशारा कर रहा है।

 

धर्मेंद्र ने की है हेमा मालिनी से दूसरी शादी

हेमा और धर्मेंद्र की शादी 43 साल पहले हुई थी। दोनों की दोस्ती फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' के सेट पर शुरू हुई थी और फिर दोनों ने 1980 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी। धर्मेंद्र के हेमा मालिनी से दो बच्चे हैं, जिनका नाम ईशा और अहाना देओल है। धर्मेंद्र की हेमा से ये दूसरी शादी है। इससे पहले धर्मेंद्र को पहली शादी से चार बच्चे हुए थे, जिनका नाम सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजेता है।

और पढ़ें..

VIDEO: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, इस तरह मांगी 'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता के लिए दुआ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर