VIDEO: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन, इस तरह मांगी 'सत्यप्रेम की कथा' की सफलता के लिए दुआ

कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिद्धिविनायक मंदिर में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कार्तिक की सिंपलिसिटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Share this Video

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद कार्तिक सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने और फिल्म की सक्सेस के लिए कामना करने पहुंचे। इस दौरान कार्तिक कैजुअल आउटफिट में नजर आए। अब कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार्तिक को ऐसे देखकर मंदिर के बाहर भीड़ लग जाती है और हर कोई उनके साथ फोटो खिंचवाने लगता है। इसके बाद कार्तिक मंदिर में जाते हैं और बप्पा के सामने हाथ जोड़कर उनकी भक्ति में लीन हो जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब कार्तिक के इस अंदाज की हर कोई तारीफ कर रहा है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह है बॉलीवुड का शहजादा। डाउन टू अर्थ।' दूसरे ने लिखा, 'कार्तिक इन्हीं छोटी-छोटी चीजों से सबका दिल जीत लेते हैं।' आपको बता दें कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में उनके अपोजिट कियारा अणवाणी हैं।

Related Video