तीसरी बार पापा बनने जा रहे 51 साल के फरहान अख्तर, प्रेग्नेंट है दूसरी पत्नी

Published : Jan 09, 2025, 01:12 PM ISTUpdated : Jan 09, 2025, 01:30 PM IST
farhan akhtar wife shibani dandekar expecting their first child

सार

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है! फरहान के 51वें जन्मदिन पर आई ये खबर, फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्टर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) 51 साल के हो गए हैं। उन्हें जन्मदिन पर सबसे बड़ा गिफ्ट मिला। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फरहान की दूसरी पत्नी शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) प्रेग्नेंट है। कपल का ये पहला बच्चा है, हालांकि फरहान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। बता दें कि पहली शादी ने उन्हें 2 बेटियां है। फरहान की वाइफ की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही फैन्स क्रेजी हो गए हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि फरहान-शिबानी ने 3 साल पहले यानी 2022 को शादी की थी। कपल की ये शादी एक इंटीमेट वेडिंग थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

 

 

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर के घर आई खुशखबरी

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आया, जब ये खबर सामने आई कि शिबानी मां बनने वाली है। आज यानी 9 जनवरी को फरहान का बर्थडे है और इस खुशी के मौके पर उन्हें एक और खुशखबरी मिली। बता दें कि शिबानी, फरहान की दूसरी पत्नी है। दोनों ने कुछ साल डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था। कपल ने 2022 में शादी की थी। शिबानी से पहले फरहान ने 2000 में अधुना भबानी से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने 3 साल तक डेटिंग की थी। कपल की पहली मुलाकात फिल्म दिल चाहता है के वक्त हुई थी। इस फिल्म से अधुना ने बतौर बॉलीवुड हेयरस्टाइलिस्ट डेब्यू किया था। शादी के कपल 2 बेटियों के पेरेंट बने,जिनका नाम शाक्या और अकीरा है।

ये भी पढ़ें...

फरहान अख्तर के 8 फिटनेस सीक्रेट्स, अपना लिए तो 50 पार भी दिखेंगे जवान

16 साल बाद लिया था फरहान अख्तर-अधुना ने तलाक

फरहान अख्तर-अधुना ने 16 साल साथ रहने के बाद 2016 में रिश्ता खत्म किया था। कपल का तलाक 2017 में फाइनल हुआ था। दोनों बेटियों की कस्टडी अधुना को मिली थी। दोनों बेटियां वैसे तो मां के साथ रहती है लेकिन पिता से भी दोनों की खास बॉन्डिंग है। तलाक के सालभर बाद फरहान ने शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया था।

ये भी पढ़ें...

इस महल जैसे बंगले में रहते हैं फरहान अख्तर, देखें 8 Inside Photos

अंबानी के स्कूल का मेन्यू, ऐसा खाना खाते हैं ऐश्वर्या राय-SRK के बच्चे

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़