बीच इवेंट में शाहरुख खान के साथ फीमेल फैन ने किया कुछ ऐसा, जिसे देखकर भड़क उठे लोग; देखें VIDEO

Published : Jun 14, 2023, 02:39 PM ISTUpdated : Jun 14, 2023, 02:41 PM IST
shahrukh khan

सार

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन उनके साथ कुछ ऐसा कर देती है जो उनके फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। अब इस वीडियो को देखकर लोग फैन को खरी खोटी सुना रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को हाल ही में दुबई में हुए एक इवेंट में स्पॉट किया गया। शाहरुख को अपने सामने देख फैंस अपनी क्रेजी हो गए। अब इस इवेंट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फीमेल फैन किंग खान को देखकर किस कर देती है।

शाहरुख खान को महिला ने जबरदस्ती किया किस

इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और अपने बॉडीगार्ड्स के साथ बैकस्टेज एरिया में जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनसे कई फैंस मिलने आते हैं। इसी बीच एक फीमेल फैन उन्हें देखकर अपनी दीवानगी कंट्रोल नहीं कर पाती है और उनसे पूछने लगती है कि क्या मैं आपको किस कर सकती हूं? शाहरुख कुछ जवाब देते इससे पहले ही महिला उनके गालों पर किस कर देती है। शाहरुख को किस करने के बाद फीमेल फैन की खुशी का ठिकाना नहीं होता है।

 

वीडियो देख भड़क उठे लोग

अब इस वायरल वीडियो को देखने के बाद शाहरुख के फैंस इस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'यह फीमेल फैन काफी लकी है।' दूसरे ने लिखा, 'बहुत कम लोगों को ऐसा मौका मिलता है।' वहीं कुछ लोगों ने ट्रोल करते हुए कहा कि फैंस को सेलेब्स के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर उनके साथ ऐसा कोई लड़का करता तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगता। इसी के साथ ही शाहरुख के फैंस मजे लेते हुए कह रहे हैं इस फैन को जेल में बंद कर देना चाहिए।

शाहरुख खान के फैंस की ऐसी दीवानगी पहले भी कई बार दिखाई दे चुकी है। अक्सर उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं। वहीं किंग खान भी फैंस को कभी भी निराश नहीं करते हैं। शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' और एटली की 'जवान' में नजर आने वाले हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Day 4 Advance Booking: सनी देओल का ऐसा जलवा झटके में बिके लाखों टिकिट-कमाए करोड़ों
Republic Day: बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग वाली 5 फिल्में, TOP पर सनी देओल या SRK?