8 PHOTO:किसी हीरोइन से कम नहीं 'गदर' के डायरेक्टर की बेटी, खूबसूरती के आगे 'सकीना' भी नहीं टिकती

Published : Mar 21, 2023, 12:59 PM ISTUpdated : Mar 21, 2023, 01:02 PM IST

अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ इसी साल अगस्त में रिलीज होगी। अनिल शर्मा का बेटा उत्कर्ष मूवी में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का किरदार निभा रहा है। वैसे, अनिल शर्मा के बेटे के बारे में तो लोग जानते हैं, लेकिन उनकी बेटी के बारे में कम ही जानकारी है।

PREV
18

खूबसूरती के मामले में कैरविना बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनों को भी फेल कर देती हैं। कैरविना की कंजी आंखें और गालों पर डिंपल उनकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

28

इन दिनों सोशल मीडिया पर अनिल शर्मा की बेटी की खूबसूरती के ही चर्चे हैं। कैरविना इंस्टाग्राम पर म्यूजिक इवेंट्स के साथ ही फैमिली फोटोज भी शेयर करती हैं। लोग उनकी क्यूटनेस के दीवाने हैं।

38

खूबसूरती ही नहीं, टैलेंट के मामले में भी कैरविना का कोई जवाब नहीं है। कैरविना सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर हैं। साथ ही वो गाने लिखती भी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

48

कैरविना ने अपने भाई उत्कर्ष शर्मा की तरह एक्टिंग फील्ड में करियर बनाने की बजाय म्यूजिक इंडस्ट्री को चुना। कैरविना इंस्टाग्राम पर अपने गानों के वीडियो शेयर करती हैं।

58

कैरविना कई बार अपने भाई उत्कर्ष शर्मा के साथ भी तस्वीरें शेयर करती हैं। उत्कर्ष ने फिल्म ‘गदर’ में सनी देओल के बेटे जीते का किरदार निभाया था।

68

गदर के सेकेंड पार्ट में भी उत्कर्ष नजर आएंगे। इस बार तारा सिंह यानी सनी देओल सकीना के लिए नहीं, बल्कि अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाएगा।

78

11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली फिल्म गदर 2 में कहानी जहां छोड़ी गई थी वहीं से इसे आगे बढ़ाया जाएगा। पीरियड ड्रामा मूवी गदर को जी स्टूडियो और अनिल शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

88

बता दें कि गदर में काम कर चुके कई एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनमें अशरफ अली का किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी और तारा सिंह के दोस्त बने विवेक शौक का निधन हो चुका है।

ये भी देखें : 

गदर 2: हैंडपंप उखाड़ने के बजाय यूं दुश्मनों से बदला लेगा तारा सिंह, इस बार सकीना नहीं इनके लिए जाएगा पाकिस्तान

Gadar Story: एक सिपाही की दर्दनाक और रियल कहानी पर बनी है सनी देओल की गदर

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories