
एंटरटेनमेंट डेस्क. Ameesha Patel Case: फिल्म 'गदर 2' की सकीना उर्फ अमीषा पटेल ने शनिवार (17 जून) को रांची की सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दरअसल 2018 में अमीषा पर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इसके चलते उन्हें रांची कोर्ट में शामिल होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमीषा के खिलाफ वारंट जारी किया गया था, जिसकी वजह से वो रांची कोर्ट पहुंची थीं। हालांकि आज उन्हें अदालत ने 10 हजार के दो बेल बॉन्ड पर जमानत देदी है, लेकिन 21 जून को यह कैंसिल भी हो सकती है। कोर्ट में अमीषा पूरे समय मुंह छुपाती दिखाई दीं।
क्या है पूरा मामला?
रांची के रहने वाले अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ 2018 में मामला दर्ज कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय ने अमीषा पर चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने अमीषा के बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की थी। अजय का कहना था कि अमीषा ने उनसे फिल्म 'देसी मैजिक' बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन उन्होंने इसे कभी लौटाया ही नहीं।
अमीषा ने अजय को दिए थे बाउंस चेक
इसके बाद अमीषा ने अजय को दो चेक दिए एक ढाई करोड़ और 50 लाख का, जो कि बाउंस हो गया। इसके बाद अजय ने अमीषा की सिविल कोर्ट में शिकायत की। इस शिकायत के बाद कोर्ट ने अमीषा को समन जारी किया, लेकिन वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रही थीं। इसके बाद वारंट किया गया, जिसके बाद अमीषा ने सरेंडर किया।
आपको बता दें अगर अमीषा पटेल ने 21 जून को रांची सिविल कोर्ट में दोबारा हाजिरी नहीं दी, तो कोर्ट उनका ये बॉन्ड खारिज कर देगी।
और पढ़ें..
अमीषा ने गदर 3 के लिया दिया हिंट, अपकमिंग मूवी का सुनाया दमदार डायलॉग, देखें वीडियो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।